Sunday, October 4, 2026
Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली HC का Meta को आदेश, 24 घंटे में प्लेटफॉर्म से हटाए...

दिल्ली HC का Meta को आदेश, 24 घंटे में प्लेटफॉर्म से हटाए आपत्तिजनक तस्वीर, पीएम मोदी से जुड़ा मामला


दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनी Meta को अपने प्लेटफॉर्म से एक महिला के आपत्तिजनक तस्वीर और सामाग्री हटाने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता महिला ने CJP एक्टिविस्ट सौरव दास, अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह पर PM नरेंद्र मोदी के साथ उसकी AI से बनी तस्वीरों को मॉर्फ करके सर्कुलेट करने का आरोप लगाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने के लिए कहा है।

CJP एक्टिविस्ट को भी किया तलब

यही नहीं, हाईकोर्ट ने पीड़ित महिला को पुलिस सुरक्षा दिए जाने का भीआदेश जारी किया है। इस मामले में मेटा के साथ-साथ CJP एक्टिविस्ट सौरव दास, अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह को भी नोटिस जारी किया है। साथ ही, दिल्ली पुलिश को दो हफ्ते में इस मामले का स्टेटस रिपोर्ट भी कोर्ट में सबमिट करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को की जाएगी।

पीएम मोदी से जुड़ा मामला

कोर्ट ने अपने आदेश में सख्ती दिखाते हुए कहा है कि यह मामला केवल एक महिला का नहीं है बल्कि इसमें देश के प्रधानमंत्री का भी नाम जुड़ा है। CJP नेताओं सौरव दास और अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी से साथ महिला की एआई से बनी मार्फ्ड तस्वीर मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। महिला द्वारा याचिका दायर करने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मेटा के साथ-साथ CJP एक्टिविस्ट को भी नोटिस जारी किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित महिला की रिट पीटिशन पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। महिला की तरफ से एडवोकेट उमेश चंद्र शर्मा हाईकोर्ट में पेश हुए थे। इस रिट पीटिशन में याचिकाकर्ता महिला ने कोर्ट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनकी और पीएम मोदी की आपत्तिजनक और डीपफेक कंटेंट को हटाने की बात कही थी। कोर्ट ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ तस्वीर शेयर करने वाले CJP एक्टिविस्ट को भी नोटिस जारी किया है।

इससे पहले भी CSAM मामले में Meta को सरकार की तरफ से समन किया जा चुका है। पिछले दिनों मेटा ने इस मामले में अपनी गलती मानते हुए बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट को हटा लिया है।

यह भी पढ़ें –1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Redmi 17C 5G, कंपनी ने कंफर्म की डेट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments