Saturday, September 26, 2026
Homeफूडघर पर कम मेहमत में बनाएं कच्चे पपीते की टेस्टी सब्जी; जानें...

घर पर कम मेहमत में बनाएं कच्चे पपीते की टेस्टी सब्जी; जानें बनाने का तरीका


Last Updated:

Papeete Ki Sabji Ki Recipe : कच्चे पपीते की सब्जी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पसंद की जाती है. इसे बनाना आसान है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है. भीलवाड़ा की कीर्ति ने इसकी विधि बताई. आमतौर पर गांव में कच्चे पपीते आसानी से मिल जाते हैं. घर में कच्चा पपीता उपलब्ध हो तो इससे कम मेहनत में एक स्वादिष्ट देसी सब्जी बनाई जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

पपीते की सब्जी. आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के आसपास या घर के बाड़े में पपीते के पौधे आसानी से देखने को मिल जाते हैं. कई बार मौसम में बदलाव या अन्य कारणों से पपीते के फल समय पर पक नहीं पाते. ऐसे में कच्चे पपीते को फेंकने की जरूरत नहीं है. इससे टेस्टी और देसी अंदाज में आसानी से बनने वाली सब्जी तैयार की जा सकती है. ग्रामीण इलाकों में कच्चे पपीते की सब्जी काफी पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. थोड़े ही समय में यह सब्जी तैयार हो जाती है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

भीलवाड़ा शहर की आरके कॉलोनी निवासी कीर्ति ने बताया कि आमतौर पर गांव में कच्चे पपीते आसानी से मिल जाते हैं. घर में कच्चा पपीता उपलब्ध हो तो इससे कम मेहनत में एक स्वादिष्ट देसी सब्जी बनाई जा सकती है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में साधारण सामग्री से बनने वाला इसका पारंपरिक स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है.

कच्चे पपीते की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लिया जाता है. इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर इसमें जीरा डाला जाता है. जीरा चटकने के बाद इसमें हींग, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च जैसे मसाले डाले जाते हैं. मसालों को हल्का भूनने के बाद कटे हुए कच्चे पपीते के टुकड़े कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिला दिए जाते हैं.

इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालकर सब्जी को कुछ देर पकने दिया जाता है. पपीते को जल्दी गलाने के लिए इसमें थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दिया जाता है. धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाने के बाद पपीता नरम हो जाता है. इसके बाद सब्जी को कुछ देर खुली कड़ाही में पकाया जाता है, जिससे अतिरिक्त पानी सूख जाए और मसाले पपीते में अच्छी तरह मिल जाएं.

स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में अमचूर पाउडर या थोड़ा नींबू का रस भी डाला जा सकता है. इससे सब्जी में हल्का खट्टापन आता है और इसका स्वाद और बेहतर हो जाता है. तैयार कच्चे पपीते की सब्जी को गर्मागर्म रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है. कच्चे पपीते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसे भोजन में शामिल करने के अलग-अलग तरीके हैं.

About the Author

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments