Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीकर से 3 युवतियां लापता: दादा-दादी से कटिंग करवाने का कहकर...

सीकर से 3 युवतियां लापता: दादा-दादी से कटिंग करवाने का कहकर गई थी, गहने भी ले गई; कॉलेज गई युवती भी वापस नहीं लौटी – Sikar News




सीकर में 3 युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों के परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पहले मामले में 19 साल की युवती के परिजनों ने शिकायत देकर बताया कि 25 सितंबर को सुबह 10 से 10:15 बजे के करीब उनकी बेटी दादा-दादी से कटिंग करवाने का के लिए पड़ोसी गांव जाने की कहकर गई, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। युवती की आस-पड़ोस में काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 2. घर से दूसरे शहर के लिए निकली युवती लापता 19 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करती है और वहां पर एक हॉस्टल में रहती है। वह घर से दूसरे शहर जाने के लिए निकली थी। शाम के समय जब उसे कॉल किया तो उसने कहा कि वह हॉस्टल है और इसके बाद में फोन काट दिया। इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। इधर जब हॉस्टल में मालूम किया तो पता चला कि वहां पर युवती गई नहीं है। परिवार ने जब कमरे की तलाशी ली तो जेवरात भी गायब मिले। परिवार ने एक इंस्टाग्राम आईडी देखी जिस पर लड़के के साथ युवती की फोटो थी। उस लड़के का भी मोबाइल स्विच ऑफ है। 3. 20 साल की युवती गायब 20 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके परिजनों ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर पर नहीं पहुंची। युवती अपनी चाची के मोबाइल नंबर से कई बार किसी से फोन पर बात भी करती थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments