Tuesday, September 29, 2026
Homeटेक्नोलॉजीLava Virat Curve की सेल, सस्ता मिल रहा देसी कंपनी का कर्व्ड...

Lava Virat Curve की सेल, सस्ता मिल रहा देसी कंपनी का कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन


Lava Virat Curve फोन की सेल भारत में आज यानी 28 सितंबर से शुरू हो रही है। देसी कंपनी का यह कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन पहली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकेगा। Lava Virat सीरीज में कंपनी पहले ही तीन फोन लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी इस सीरीज में एक और पावरफुल फोन Lava Virat Power लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया है।

Lava Virat Curve पर ऑफर

लावा ने इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में उतारा है। इस फोन की कीमत 20,999 रुपये है। पहली सेल में यह फोन 1,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate में आता है।

Lava Virat Curve के फीचर्स

यह देसी फोन 6.67 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 3D कर्व्ड AMOLED पैनल का यूज किया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स तक की है। यह फोन सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। यही नहीं, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है।

Lava Curve 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 13MP
OS Android 16

Lava का यह फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 पर काम करता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। लावा का यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सपोर्ट के साथ आता है। फोन में IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में WiFi, Bluetooth, IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – 25000 रुपये तक महंगी हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज, Ultra मॉडल की कीमत 2 लाख के पार





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments