आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नव-निर्मित सड़क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खराब गुणवत्ता के निर्माण को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे मंत्री प्रवेश वर्मा को तत्काल बर्खास्त करें और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। हाथ से उखड़ रही सड़क, भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप निरीक्षण के दौरान केजरीवाल ने उखड़ रही सड़क को दिखाते हुए कहा कि यह सड़क कुछ दिन पहले ही बनी है, लेकिन यह हाथों से पूरी तरह उखड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल दिल्ली में सरकार चलाई, लेकिन कभी इस तरह की घटिया सड़क बनते नहीं देखी। यह साफ तौर पर बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार का नतीजा है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए कि जनता का पैसा कहां गया और इसमें कौन-कौन शामिल है। केजरीवाल का मंत्री प्रवेश वर्मा पर फूटा गुस्सा रविवार को तिलक नगर में सड़क का भ्रष्टाचार उजागर करने पर एक युवक साहिब सिंह को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर केजरीवाल ने कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा सरेआम लोगों को थप्पड़ मार रहे हैं और खुद को मोदी जी का खास बता रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी के पिता की जागीर नहीं है। मंत्री को युवक को थप्पड़ मारने के लिए दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जेन-जी के गुस्से पर साधा निशाना युवाओं के मुद्दे पर बोलते हुए आप संयोजक ने कहा कि आज देश का जेन-जी वर्ग भाजपा सरकार के उत्पीड़न से बेहद नाराज है। एक तरफ युवाओं को थप्पड़ मारे जाते हैं और दूसरी तरफ सरकारें उनसे रिश्ते बनाने के दावे करती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाए और दोषी मंत्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। उल्लेखनीय है कि इस दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह, विधायक जनरैल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा और पीड़ित युवक समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link

