Tuesday, September 29, 2026
Homeफूडशाम की भूख में अगड़म-समड़म खाने के बजाय बनाएं चना एग भुर्जी,...

शाम की भूख में अगड़म-समड़म खाने के बजाय बनाएं चना एग भुर्जी, मिलेगा प्रोटीन का डबल डोज


Last Updated:

Chana Egg Bhurji: घर से दूर रहने वालों के लिए चना/पीनट एग भुर्जी एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक ऑप्शन है. इसे बनाने में कम समय लगता है और यह प्रोटीन का डबल डोज देती है, जिसमें अंडा, चना और मूंगफली का इस्तेमाल होता है. इससे पेट भी भरता है और सेहत भी बनती है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. अगर आप भी घर से दूर अकेले रहते हैं और शाम के समय अचानक कुछ खाने का मन करता है, लेकिन बाजार से कुछ मंगाने के बजाय घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो पीनट एग भुर्जी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें अंडे के साथ चना और मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला भी बन जाता है. साथ ही प्रोटीन का भी डबल डोज मिल जाता है.

प्रोटीन का डबल डोज
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चना लेना होगा. चने को कुछ घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें. अगर आपके पास समय है तो इसे अंकुरित भी कर सकते हैं. अंकुरित चना इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों अच्छे लगते हैं. इसके बाद चने को अच्छी तरह से धोकर अलग रख लें. इसी तरह आप भीगी हुई मूंगफली भी ले सकते हैं. चाहें तो उबले चने भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपकी च्वॉइस पर निर्भर करता है.

प्याज-टमाटर भूनकर करें शुरुआत
अब एक फ्राई पैन को गैस पर गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. तेल गर्म होने के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें हरी मिर्च और बारीक कटे हुए टमाटर डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर तक पकाएं, जिससे प्याज और टमाटर नरम हो जाएं और उनका स्वाद अच्छी तरह से मिल जाए.

भुर्जी बन जाए तो चना डालें
अब इसी मिश्रण में दो अंडे फोड़कर डाल दें. अंडे को पैन में डालने के बाद लगातार चलाते रहें, ताकि वह अच्छी तरह से भुर्जी की तरह तैयार हो जाए. जब अंडा हल्का पक जाए तो इसमें पहले से तैयार किया हुआ चना डाल दें. अब अंडे, चने, प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से मिक्स करें. कौन सा चना डालना है या मूंगफली डालनी है यह आप अपने स्वाद के हिसाब से देख लें.

ऊपर से धनिया से गार्निश कर दें
इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक डालें. आप चाहें तो इसमें हल्की सी काली मिर्च, लाल मिर्च या अपनी पसंद का मसाला भी डाल सकते हैं. सभी चीजों को कुछ मिनट तक अच्छी तरह से भूनें, ताकि मसाले चने और अंडे के साथ अच्छी तरह मिल जाएं. जब भुर्जी अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालकर इसे गार्निश करें. आपकी स्वादिष्ट पीनट एग भुर्जी तैयार है. इसे आप रोटी, ब्रेड या फिर ऐसे ही गर्मागर्म खा सकते हैं.

हेल्दी ऑप्शन
शाम के समय हल्की भूख लगने पर यह एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है. अंडे से प्रोटीन मिलता है, जबकि चना इसे ज्यादा फिलिंग बनाता है. अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी अच्छा लगे, तो पीनट एग भुर्जी जरूर ट्राई कर सकते हैं. खास बात यह है कि ना के बराबर तेल-मसाले में यह तैयार हो जाता है और स्वाद में लाजवाब होता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments