हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर स्थित बदनौली गांव के बाहर मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून बहकर जमीन पर जमा था। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह गांव के ग्रामीण और राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस रंजिश और हत्या समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Source link
अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव मिला: बदनौली में सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी – Hapur News
RELATED ARTICLES

