Tuesday, September 29, 2026
Homeविदेशरूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम विमान क्रैश: 6 की...

रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम विमान क्रैश: 6 की मौत; उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जमीन से टकराने के बाद फ्यूल टैंक में ब्लास्ट


मॉस्को1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रूस में मंगलवार को प्लेन क्रैश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम Tu-95 सैन्य विमान मंगलवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 6 क्रू मेंबर मारे गए और एक घायल हुआ।

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान राजधानी मॉस्को से 4000 किमी दूर अमूर प्रांत के क्रास्नोयारोवो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक सुनसान इलाके में जा गिरा। जमीन से टकराते ही विमान का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई।

रूस की न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान में कोई परमाणु हथियार या गोला-बारूद लोड नहीं था।

क्रैश के बाद की तस्वीरें…

रूस के के अमूर प्रांत में प्लेन क्रैश के बाद आग की लपटे और धुआं उठता नजर आ रहा है।

रूस के के अमूर प्रांत में प्लेन क्रैश के बाद आग की लपटे और धुआं उठता नजर आ रहा है।

रूसी सैन्य प्लेन के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट के बाद प्लेन में आग लगी।

रूसी सैन्य प्लेन के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट के बाद प्लेन में आग लगी।

ईंधन में विस्फोट के कारण क्रैश होने की संभावना

रूसी अधिकारियों ने अभी तक क्रैश की सटीक वजह नहीं बताई है। हालांकि शुरुआती जांच के मुताबिक, इस हादसे का कारण विमान में ईंधन का विस्फोट हो सकता है।

मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए गए है।

रूस के Tu-95 सैन्य विमान के बारे में जानिए

Tu-95 सैन्य विमान को सोवियत संघ के दौर में डिजाइन किया गया था। यह रूस का लंबी दूरी का रणनीतिक बॉम्बर है, जिसका इस्तेमाल 1980 के दशक से रूसी लंबी दूरी की एविएशन में हो रहा है।

  • इसकी खासियत है कि यह परमाणु हथियार ले जाने वाली क्रूज मिसाइलें दाग सकता है।
  • इसे लंबी दूरी तक उड़कर दुश्मन के इलाके में हमला करने के लिए डिजाइन किया गया था।
  • इसमें जेट इंजन की जगह चार टर्बोप्रॉप इंजन हैं। इसके बावजूद यह दुनिया के सबसे तेज टर्बोप्रॉप विमानों में शामिल है।
  • Tu-95 ने 1952 में पहली उड़ान भरी और 1957 में सोवियत वायुसेना में शामिल हुआ। इसके बाद इसके कई आधुनिक वर्जन विकसित किए गए।

———————-



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments