Oppo K15 सीरीज में दो तगड़े फोन लॉन्च हो गए हैं। चीनी कंपनी के ये दोनों फोन 8,000mAh तक की तगड़ी बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Oppo K15 और Oppo K15 Pro को लॉन्च कर चुकी है। ये दोनों फोन जुलाई में लॉन्च हुए हैं। अब इस सीरीज में कंपनी ने Oppo K15s और Oppo K15x पेश किए हैं। Oppo ने भारत में हाल ही में K14 Plus लॉन्च किया है।
Oppo 15s, Oppo K15x की कीमत
Oppo K15s को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM +128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1699 (लगभग 24,300 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 1999 (लगभग 28,600 रुपये) में आता है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन – Shadow Grey और Wind Trail Purple में खरीदा जा सकता है।
- 6GB RAM + 128GB – CNY 1699 (लगभग 24,300 रुपये)
- 8GB RAM + 256GB – CNY 1999 (लगभग 28,600 रुपये)
Oppo K15x को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM +128GB और 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1399 (लगभग 20,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 1699 (लगभग 24,300 रुपये) में आता है। इस फोन को भी दो कलर ऑप्शन – Glacier White और Prism Purple में खरीदा जा सकता है।
- 6GB RAM + 128GB – CNY 1399 (लगभग 20,000 रुपये)
- 6GB RAM + 256GB – CNY 1699 (लगभग 24,300 रुपये)
Oppo 15s, Oppo K15x के फीचर्स
Oppo K15s में कंपनी ने 6.57 इंच का AMOLED पैनल दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Oppo K15x में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक की है।
K15s में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Oppo K15x में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट यूज किया है। यह फोन 6GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
| Oppo K15s | Oppo K15x | |
| डिस्प्ले | 6.57 इंच, AMOLED, 120Hz | 6.75 इंच, 120Hz, LCD |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6360 Max | MediaTek Dimensity 6300 |
| स्टोरेज | 8GB, 256GB | 6GB, 256GB |
| बैटरी | 8000mAh, 45W | 6,500mAh, 45W |
| कैमरा | 50MP, 8MP | 13MP, 5MP |
| OS | Android 16, ColorOS 16 | Android 16, ColorOS 16 |
Oppo K15s के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, Oppo K15x के बैक में 13MP कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP कैमरा मिलेगा।
ओप्पो के नए लॉन्च हुए K15s में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं, K15x में कंपनी ने 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इन दोनों फोन में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये दोनों डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें – Jio का एनिवर्सरी ऑफर, 299 रुपये में मिल रहा 4G फोन

