Thursday, October 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानहनुमान बेनीवाल का 100-गाड़ियों के साथ श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट कूच: महियावाली टोल...

हनुमान बेनीवाल का 100-गाड़ियों के साथ श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट कूच: महियावाली टोल नाके पर पुलिस ने रोका, समर्थकों के साथ हाईवे जाम किया – Sriganganagar News




सांसद हनुमान बेनीवाल समर्थकों के साथ मंगलवार रात 10:30 बजे श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां हैं। पुलिस ने महियावाली टोल नाके के पास चूनावढ़ थाना क्षेत्र में काफिला को रोक लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। श्रीगंगानगर शहर की ओर जाने वाली सड़क पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। टोल नाके पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। समर्थकों ने सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे(NH-62) को जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस के अफसर भी मौजूद है। फिलहाल बेनीवाल से समझाइश की जा रही है। इससे पहले शाम को सांसद हनुमान बेनीवाल नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट हटाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे थे। बेनीवाल ने सरकार को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मंच पर पहुंचे। वार्ता में श्रीगंगानगर एडीएम सुभाष, एडिशनल एसपी दीपक कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन तीन दौर की वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद बेनीवाल ने अपने समर्थकों के साथ रात 10:30 बजे श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। बता दें कि श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन 5 महीने से जारी है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद बुधवार को गोविंद गोधाम गोशाला, नरसिंहपुरा-बिरानी में महापंचायत हो रही थी। देखिए- प्रदर्शन की फोटोज
3 पॉइंट में समझें प्लांट शिफ्टिंग और विवाद खेती पर पड़ेगा असर ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से आसपास की गोशालाओं, कृषि भूमि और जलस्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कचरा और प्लास्टिक उड़कर गोविंद गोधाम गोशाला तक पहुंच सकता है और दुर्गंध से धार्मिक-सामाजिक आयोजनों पर असर पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments