Sunday, October 4, 2026
Homeराज्यबिहारचाकू दिखाकर महिला से सोने के जेवरात छीने: पता पूछने के...

चाकू दिखाकर महिला से सोने के जेवरात छीने: पता पूछने के बहाने बाइक सवार पीड़िता के पास पहुंचा, ग्रामीणों ने 5 किमी खदेड़कर पकड़ा – Gayaji News




गयाजी में चाकू के बल पर महिला से सोने की जितिया और कान की बाली छीन ली। छिनतई के बाद आरोपी भाग रहा था। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। करीब 5 किमी तक ग्रामीण उसके पीछे दौड़ते रहे। खुद को घिरता देख आरोपी शेरघाटी के केके पैलेस में घुस गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है जो बाइक से था। प्रिंस पता पूछने के बहाने महिला के पास गया था। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकट्टी गांव की है। आरोपी के पास से चाकू बरामद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता प्रतिमा देवी के अनुसार वह ओवरब्रिज के पास थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें चाकू दिखाया। जान से मारने की धमकी देते हुए सोने का जितिया और कान की बाली छीन ली। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। सूचना मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उसकी कमर से चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात अकेले की गई या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके साथियों और पहले की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना और घटनास्थल के आसपास जुट गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर महिला से जेवर छीनने की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता के बयान और बरामद सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया युवक नीमा गांव का प्रिंस है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments