Sunday, October 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानस्कूली बच्चों को नशामुक्ति के खिलाफ शपथ दिलाई: बाल अधिकारों और...

स्कूली बच्चों को नशामुक्ति के खिलाफ शपथ दिलाई: बाल अधिकारों और शिक्षा का महत्व गिनाया, नितोड़ा के आवासीय विद्यालय में हुआ बाल दिवस कार्यक्रम हुआ – Sirohi News




सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नितोड़ा के निष्क्रमणीय पशुपालक राजकीय बालक आवासीय विद्यालय में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण सप्ताह के चौथे दिन हुआ। इसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक निकलेश कुमार ने किया। उपनिदेशक राजेंद्र कुमार पुरोहित ने बच्चों को बाल अधिकारों और शिक्षा का महत्व समझाया। राजेन्द्र मुनि बी.एड कॉलेज के निदेशक आर.एम. अरोड़ा ने संघर्ष और मेहनत पर जोर दिया। राजकीय बालिका विद्यालय के व्याख्याता भवानी सिंह ने कहानी से जीवन का महत्व बताया। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के सहयोगी ने बाल अधिकारों, सुरक्षा और सम्मानजनक बचपन पर बात की। विद्यार्थियों ने बाल अधिकारों पर अपने विचार रखे और खेलकूद में पुरस्कार जीते।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जिला समन्वयक मनोहर सिंह ने हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम के आखिर में बाल विवाह और नशामुक्ति के खिलाफ शपथ दिलाई गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments