Last Updated:
Egg Bhurji Aloo Curry Recipe: झारखंड के गांवों में अंडे की भुर्जी से एक खास और स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है, जो प्रोटीन से भरपूर होती है. इसे लकड़ी के चूल्हे पर बनाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. आलू, मसालों और ग्रेवी के साथ तैयार होने वाली यह सब्जी आम करी से बिलकुल अलग स्टाइल में बनायी जाती है.
जमशेदपुर. आज तक आपने अंडे की भुर्जी, आमलेट या फिर अंडे की करी तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि झारखंड के गांवों में अंडे की भुर्जी से एक खास तरह की सब्जी भी बनाई जाती है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और प्रोटीन से भी भरपूर होती है. खास बात यह है कि अगर इसे लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं झारखंड की इस खास डिश को बनाने का तरीका.
सबसे पहले तीन से चार अंडे लेकर उन्हें एक बर्तन में अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें थोड़ा नमक डालकर मिला लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और अंडे को डालकर भुर्जी तैयार कर लें. जब भुर्जी अच्छी तरह पक जाए, तो उसे निकालकर अलग रख दें.
पहले आलू डालकर मिलाएं
अब उसी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा, खड़े गरम मसाले और बारीक कटे प्याज डालकर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज सुनहरा भूरा हो जाए, तो उसमें उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद जीरा, लहसुन और अदरक का पिसा हुआ मसाला डालें. साथ ही स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें.
ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें
जब मसाला अच्छी तरह पक जाए और तेल छोड़ने लगे, तो उसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल दें. अब इसे उबलने दें, ताकि आलू में मसाले का स्वाद अच्छी तरह समा जाए. ग्रेवी में उबाल आने के बाद पहले से तैयार अंडे की भुर्जी डाल दें और कुछ देर तक पकने दें.
आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा गरम मसाला डालकर मिला लें. बस, तैयार है झारखंड के गांवों में बनने वाली स्वादिष्ट अंडे की भुर्जी की सब्जी. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ खाइए और घर पर ही गांव के देसी स्वाद का आनंद लीजिए.
About the Author

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें

