बुरहानपुर में नवदुर्गा उत्सव और बालाजी रथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी आशुतोष बागरी ने शनिवार को अखाड़ा संचालकों की बैठक ली। इसमें सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने संचालकों से आपसी तालमेल के साथ पुलिस के तय नियमों का पालन करने की अपील की। तय मार्ग पर प्रदर्शन और खतरनाक करतब से बचने के निर्देश एसपी बागरी ने कहा कि उत्सव धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए सभी संचालक अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ इसमें शामिल हों। अखाड़ा संचालकों को तय मार्ग पर ही प्रदर्शन करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश दिए गए। खतरनाक करतब नहीं करने और बच्चों को जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रखने को भी कहा गया। विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने की अपील चल समारोह के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक रूप से नहीं रुकने और किसी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया। विसर्जन घाट पर सावधानी बरतने, बच्चों को पानी से दूर रखने और नशे से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने अखाड़ा संचालकों से पुलिस के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर, कोतवाली थाना प्रभारी नीता देयरवाल, शिकारपुरा थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, गणपति नाका थाना प्रभारी कमल सिंह पवार और लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Source link
नवदुर्गा उत्सव-बालाजी रथ यात्रा पर एसपी ने दिए सुरक्षा निर्देश: सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर जोर, अनुशासन बनाए रखने के निर्देश – Burhanpur (MP) News
RELATED ARTICLES

