आधे घंटे बाद सांप पुल से उतरकर पास रखे पत्थरों के बीच चला गया।
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गाड़ गंगा नदी के बड़े पुल पर रविवार रात करीब 8 बजे 5 फीट लंबा कोबरा सांप फन फैलाकर बैठ गया। सांप करीब आधे घंटे तक पुल पर ही रहा। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग उसे देखते रहे और वीडियो भी बनाए।
.
कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सांप से दूर हटाया, लेकिन उसे पकड़ने वाला कोई नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद सांप पुल से उतरकर पास रखे पत्थरों के बीच चला गया।
टीआई कमल सिंह गेहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सांप पकड़ने वाले को बुलाने की कोशिश की, पर कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस भी लौट गई और सांप पत्थरों के बीच ही बैठा रहा।
नवरात्र शुरू होने से शहर के लोग माता की झांकियां देखने के लिए इसी पुल से सोमवारिया की ओर जाते हैं। पुल पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा रहता है। ऐसे में पत्थरों के बीच छिपे सांप से लोगों को खतरा हो सकता है।
सांप पत्थरों के बीच छिप गया।





