कुशीनगर जिले में सोमवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का समापन हुआ। जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी भवन में अपरान्ह 3 बजे हुए इस कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, मां के स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सुपोषित बचपन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने पौष्टिक खाने, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं और पोषण जागरूकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक मनीष जायसवाल ने दीप जलाकर की। सांसद ने महिलाओं, बच्चों और गरीब लोगों तक पोषण सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में स्वस्थ मां, सुपोषित बचपन और मजबूत भविष्य के लिए जनभागीदारी को अहम बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने को कहा।
कार्यक्रम में संतुलित आहार, मां-शिशु स्वास्थ्य, साफ-सफाई और कुपोषण से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। बच्चों के विकास के लिए सही पोषण और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनंजय तिवारी ने किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण दुबे ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सीडीपीओ सीमा सिंह सहित ग्राम सचिव समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
कुशीनगर में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन: मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के लिए जनभागीदारी पर जोर – Kushinagar News
RELATED ARTICLES

