भरतपुर के केथवाड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। 6 से ज्यादा लोगों ने फरसी और जेरी (धारदार व लोहे के हथियार) से हमला कर दो लोगों को लहूलुहान कर दिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में अलवर जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। स्कूल संचालक के बेटे और भाई पर हमला जानकारी अनुसार- केथवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी निजी स्कूल संचालक शमशाद के बेटे अनीश और उनके बड़े भाई ऐलान पर हमला हुआ। परिजनों ने बताया कि गांव के ही इलियास, नौशाद, मुंसाद, अलीम और उनके अन्य साथियों ने रंजिश के तहत दोनों को घेर लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, आरोपियों ने फरसी और जेरी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले में दोनों लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़े। परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने घायलों को अलवर रैफर कर दिया। पहले भी कर चुके हैं हमला घायलों के पिता शमशाद ने बताया कि नामजद आरोपियों से उनकी काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोपी पक्ष पहले भी उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसकी प्राथमिकी (FIR) केथवाड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link

