Friday, October 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के परिजनों से मिलेंगे CM: शहीद...

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों के परिजनों से मिलेंगे CM: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को राहत, 9 को अनुकंपा नियुक्ति और बकाया भुगतान के निर्देश – Bhopal News




मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति और लंबित देयकों के भुगतान के लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को नियुक्ति और भुगतान से जुड़े प्रकरणों में कार्रवाई कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। एक साल में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए 9 पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त हुई है। इन सभी के परिजनों को पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। पीएचक्यू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने और उनके लंबित देयकों का भुगतान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी, ताकि प्रकरणों की समीक्षा की जा सके। इन 9 दिवंगत पुलिसकर्मियों के नाम सूची में शामिल नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुए थे इंस्पेक्टर आशीष शर्मा सूची में शामिल निरीक्षक आशीष शर्मा मध्यप्रदेश हॉक फोर्स में पदस्थ थे। वे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए थे। 19 नवंबर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त पुलिस टीम जंगल में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इसमें आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ राजनांदगांव क्षेत्र के बेबर टोला बांध-कंगूरा मैदान और कुर्रेझरी के जंगलों में चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई थी। संयुक्त अभियान में तीनों राज्यों की पुलिस टीमें शामिल थीं। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि पुलिस स्मृति दिवस हर साल कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता व्यक्त की जाती है। इस बार कार्यक्रम से पहले पुलिस मुख्यालय ने अनुकंपा नियुक्ति और लंबित देयकों के भुगतान की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया है, ताकि संबंधित परिवारों के प्रकरणों की समीक्षा की जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments