Friday, October 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशBU के नए कुलगुरु प्रो. बेदिया ने संभाला कार्यभार: बोले- सामूहिक...

BU के नए कुलगुरु प्रो. बेदिया ने संभाला कार्यभार: बोले- सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे – Bhopal News




बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. दीन दयाल बेदिया ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक उन्नयन और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ अवसर भी मिला है, ऐसे में विश्वविद्यालय परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर कुलगुरु कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. बेदिया ने कहा कि वर्तमान में मां दुर्गा की आराधना का पावन समय चल रहा है। मां दुर्गा शक्ति, साहस और ऊर्जा की प्रतीक हैं। उनसे प्रेरणा लेकर विश्वविद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। शिक्षक संघ ने दिया सहयोग का भरोसा कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रो. बेदिया का स्वागत किया। संघ की अध्यक्ष प्रो. मोना पुरोहित ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कुलगुरु के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार और संस्थागत विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय के हित में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। पूर्व कुलगुरुओं ने भी साझा की अपेक्षाएं कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा और डॉ. एसके खटीक ने भी विचार रखे। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक प्रगति को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। इस दौरान कुलसचिव डॉ. समर बहादुर सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments