Saturday, October 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानई-चालान के लिंक पर क्लिक किया, ठगों ने रुपए उड़ाए: फाइनेंस...

ई-चालान के लिंक पर क्लिक किया, ठगों ने रुपए उड़ाए: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने महिला को दी गालियां, पढ़िए शहर की क्राइम खबरें – Jodhpur News




जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को साइबर ठगी, मारपीट, चोरी के कई मामले दर्ज किए गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। वहीं माता का थान थाना इलाके में एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 1.87 लाख रुपये चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। सोनराज पुत्र सीताराम निवासी सीताराम नगर ने रिपोर्ट दी। बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-चालान का फर्जी लिंक भेजा। जैसे ही परिवादी ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से कुल 1,87,000 रुपये पार हो गए। पुलिस ने साइबर ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर ने मारी टक्कर मथानिया थाना इलाके में ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पिता बिराराम की रिपोर्ट पर पिकअप चालक राजूराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला के साथ मारपीट कर 45 हजार रुपये और मोबाइल छीना, मामला दर्ज माता का थान थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर कुछ आरोपियों ने एक राय होकर परिवादी सावित्री पत्नी मनोज सोनी के बेटें के साथ रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोपियों ने उनके पास से एक मोबाइल और 45,000 रुपये नकद छीन लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादी करणसिंह ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महिपाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बताया कि और उसकी माता को डराया-धमकाया, गंदी गालियां दीं और जबरन उनकी मोटरसाइकिल उठाकर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यूपीआई के जरिए खाते से उड़ाए 3.05 लाख रुपये चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र की रहने वाली तोषी माथुर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने परिवादिनी के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 3,05,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments