Friday, July 31, 2026
Homeराज्यगुजरातजामनगर में अवैध धर्मस्थल में मिला आलीशान फार्महाउस: अंदर स्विमिंग बाथटब...

जामनगर में अवैध धर्मस्थल में मिला आलीशान फार्महाउस: अंदर स्विमिंग बाथटब से लेकर रंग-बिरंगी टाइल्स और संगमरमर से सजे कई कमरे मिले – Gujarat News


गुजरात में जामनगर शहर के एक इलाके में टीम अवैध मजार को हटाने पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर कर्मचारी चौंक उठे। क्योंकि, 2.75 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर करीब 11,000 वर्ग फीट में फैले इस आलीशान मजार-ए-शरीफ में अंदर स्विमिंग बाथ टब से लेकर रंग-बि

.

जामनगर जिला पुलिस प्रमुख प्रेमसुख डेलू अपनी टीम के साथ बच्चू नगर में इस मजार का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां की चमक-दमक देख सभी हैरान रह गए। यहां हर कमरे में महंगी टाइल्स, मार्बल और आलीशान सुविधाएं थीं। खास बात ये कि मजार में कहीं भी चंदे या दान के लिए कोई बक्सा नहीं रखा गया था।

स्वीमिंग बाथटब।

आलीशान कमरे।

आलीशान कमरे।

मजार की आड़ में आलीशान फार्महाउस बनाया था एसपी प्रेमसुख डेलू ने कहा कि जामनगर में रंगमती और नागमती नदी के किनारे कई अवैध निर्माण थे। करीब 250 से 300 निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई। अवैध निर्माण में 4 धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिसमें एक मजार में आलीशान चीजें देखी गईं। संगमरमर और महंगे टाइल्स से सजे कमरे देख हम भी चौंक उठे। मजार की आड़ में आलीशान फार्महाउस बनाया गया था। हालांकि, यह नहीं पता चल सका है कि इसका मालिक कौन है और किसने निर्माण करवाया।

अंदर एक कमरे में स्विमिंग बाथ टब लगा हुआ था। कमरे के बाहर साफ नोटिस लगा था कि छुट्टी के दिनों को छोड़कर अंदर किसी को आने की इजाजत नहीं। हमें शक है कि इस कमरे का इस्तेमाल खास लोगों के लिए किया जाता होगा। कुछ जिम्मेदार लोगों की जानकारी मिली है, लेकिन वे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

चार धार्मिक स्थलों समेत 100 से अधिक मकान ढहाए सरकारी जमीन पर बने इस अवैध निर्माण को टीम ने तुरंत बुलडोजर बुलाकर ध्वस्त कर दिया है। पूरे इलाके मे भी यही चर्चा है कि आखिर इस मजार के पीछे कौन लोग हैं। मनपा के 200 से अधिक कर्मचारियों ने चार धार्मिक स्थलों समेत 100 से अधिक मकानों पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, बिना किसी विरोध के अतिक्रमण हटा दिया गया। इनमें से 6 अवैध निर्माण अपराधियों के थे।

जामनगर जिला पुलिस प्रमुख प्रेमसुख डेलू मजार का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

जामनगर जिला पुलिस प्रमुख प्रेमसुख डेलू मजार का निरीक्षण करने पहुंचे थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments