कोटवारों ने अपनी बरसों पुरानी मांगों को लेकर निवाड़ी जिले के ओरछा तहसील दफ्तर के बाहर जिला स्तरीय सम्मेलन किया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटवार संघ ने सरकार से मांग रखी कि सेवा के बदले जो जमीन उन्हें मिली हुई है, उस पर उन्हें पूरा मालिकाना हक दिया जाए। कोटवार संघ ने सरकार के सामने मांग रखी कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा मिले और तय तनख्वाह दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व पंचायत से जुड़े पुराने सरकारी आदेशों को तुरंत लागू करने पर भी जोर दिया। दरअसल, कोटवारों को सरकार काम के बदले सेवा भूमि देती है और अलग से कोई तय तनख्वाह नहीं मिलती। वे इसी जमीन पर खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। इसीलिए अब वे इस जमीन पर अपना पक्का हक मांग रहे हैं। अकेले निवाड़ी जिले में ही ऐसे 80 कोटवार काम कर रहे हैं। सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश जिला कोटवार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कोटवार ने बताया कि वे अपनी वाजिब मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कोटवारों का साथ देने पटवारी संघ के अध्यक्ष भगवत दांगी, रविंद्र भास्कर और विवेक भास्कर समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे।
Source link
कोटवार बोले-कार्य के बदले मिली भूमि का मालिकाना हक मिले: सरकारी कर्मचारी का दर्जा मांगा, निवाड़ी में किया प्रदर्शन – Niwari News
RELATED ARTICLES

