Sunday, October 18, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAirtel ने पेश किए तीन सस्ते प्लान, कम खर्च में पूरे महीने...

Airtel ने पेश किए तीन सस्ते प्लान, कम खर्च में पूरे महीने चलेगा सिम


Airtel ने TRAI के पिछले महीने दिए गए आदेश के बात यूजर्स के लिए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। एयरटेल के ये सस्ते रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उतारे गए हैं, जो अभी भी 2G सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और डेटा वाले महंगे प्लान अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। पिछले महीने ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट में 13वां संशोधन किया है। इसमें नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को बिना डेटा वाला सस्ता प्लान लॉन्च करने का निर्देश दिया था। एयरटेल पहली कंपनी है, जिसने अभी ये सस्ते पैक उतारे हैं।

Airtel के ये सस्ते वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान 185 रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी ने 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये में ये तीनों प्लान उतारे हैं। ये सभी रिचार्ज प्लान केवल अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री SMS के साथ आते हैं। एयरटेल के पास पहले से ही दो वॉइस ओनली प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। ये प्लान भी कंपनी ने TRAI के आदेश पर पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। कंपनी अपने यूजर्स को फ्री में हैलोट्यून्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है, जिसे वो Airtel Thanks ऐप्स के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।

185 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, कंपनी अपने इस प्लान में 300 फ्री SMS का लाभ देती है।

203 रुपये वाला प्लान

टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में भी मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो उन्हें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 300 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

206 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह सस्ता प्लान पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि इसमें कैलेंडर मंथ के हिसाब से वैलिडिटी मिलेगी। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें – क्या AC, TV, फ्रिज या लैपटॉप एक्सटेंडेड वारंटी में खरीदनी चाहिए? कहीं कंपनी आपको वेवकूफ तो नहीं बना रही





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments