Last Updated:
Palak Patta Pakoda Recipe: जमशेदपुर के हावड़ा ब्रिज के सामने राजू जी की दुकान पर मिलने वाली पालक पत्ते की पकौड़ी बेहद लोकप्रिय है. मात्र 20 रुपये में मिलने वाली इस कुरकुरी पकौड़ी को मटर, चटनी और मसालों के साथ परोसा जाता है. ग्राहक कहते हैं कि 20 रुपये में पकौड़ी खाने के बाद पूरा पेट तक भर जाता है.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. यहां लोग अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना पसंद करते हैं. शहर में कई ऐसे स्ट्रीट फूड भी हैं, जिनका स्वाद लोगों को बार-बार अपनी ओर खींचता है. इन्हीं में से एक है पालक पत्ते की पकौड़ी, जो जमशेदपुर के हावड़ा ब्रिज के ठीक सामने राजू जी की दुकान पर मिलती है. यहां सुबह 6 बजे से ही पकौड़ी बनाने का काम शुरू हो जाता है और नाश्ते के लिए लोग पहुंचने लगते हैं. आइये जानते हैं इस दुकान की पत्ते की पकौड़ी की खासियत के बारे में.
जानें पकौड़ी की मार्केट में कीमत
राजू जी की पालक पत्ते की पकौड़ी की खासियत इसका कुरकुरा स्वाद और इसे परोसने का अनोखा अंदाज है. यहां मात्र 20 रुपये में एक प्लेट पकौड़ी मिलती है, जिसमें करीब 10 से 12 पीस दिए जाते हैं. इसके ऊपर मटर, मीठी चटनी, सलाद और खास मसाला डालकर परोसा जाता है. इन सभी चीजों का मेल पकौड़ी के स्वाद को और भी खास बना देता है. कम कीमत में भरपेट नाश्ता मिलने के कारण भी यह लोगों के बीच पसंद की जाती है.
सुबह ही लग जाती है ग्राहकों की भीड़
दुकान संचालक राजू जी बताते हैं कि उनकी दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है. लोग यहां गरमागरम पकौड़ी का स्वाद लेने पहुंचते हैं. पालक के पत्तों से तैयार होने वाली यह पकौड़ी अपने कुरकुरेपन और चटपटी टॉपिंग के कारण दूसरी पकौड़ियों से अलग लगती है. सबसे खास बात यह है कि इसे चटनी और मसाले के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
20 रुपये में भर जाता है पूरा पेट
यहां नाश्ता करने पहुंचे नीतीश बताते हैं कि पालक पत्ते की पकौड़ी काफी कुरकुरी और मजेदार होती है. इसके ऊपर डाली जाने वाली मटर, मीठी चटनी और मसाला इसके स्वाद को और बेहतर बना देते हैं. उनका कहना है कि 20 रुपये की एक प्लेट खाने के बाद पेट भी भर जाता है और स्वाद का आनंद भी मिल जाता है.
सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख मिटाने तक, यह पकौड़ी लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बन गई है. अगर आप भी जमशेदपुर में कम कीमत पर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो हावड़ा ब्रिज के ठीक सामने राजू जी की पालक पत्ते की पकौड़ी का स्वाद जरूर चख सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…

