बालोतरा में चार मंजिला हैडलूम में अलसुबह चार बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। हैडलूम में सो रहे मैनेजर और कार्मिकों ने पीछे वाले गेट से निकलकर अपनी जान बचाई। पांच फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब पूरा हैडलूम में रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना बालोतरा जिले के गुड़ामालानी रोड, धोरीमन्ना भगवती हैडलूम रात करीब साढ़े तीन बजे की है। दीपावली की सीजन को देखते हुए बीते कुछ दिनों से सामान भरा गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आग की सूचना पर धोरीमन्ना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों की भीड़ को दूर करवाया और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भंयकर थी कि बुझाने के लिए करीब 6 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अभी अंदर से धुंआ और आग दिखाई दे रहा है। मालिक ने बताया- सुबह करीब 4 बजे मैनेजर ने फोन करके कहा कि हैंडलूम में आग लग गई। कार्मिक समेत हम लोगों ने बाहर निकलकर जान बचा ली है। इस पर पुलिस व प्रशासन को फोन करके बताया। हमने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाड़मेर, बालोतरा, सांचौर और आरजीटी से फायर बिग्रेड पहुंची। इन्होंने दो-तीन फेरे कर आग पर काबू पाया। लेकिन बिल्डिंग के अंदर अभी कई हिस्सों में आग दिख रही है। फायर बिग्रेड की टीमें लगातार कंट्रोल कर रही है। मौके पर एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई, तहसीलदार चंद्र प्रकाश शर्मा, गुड़ामालानी डीएसपी सुमरेसिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति गोसाईवाल, थानाधिकारी दलपतसिंह, भाजपा नेता जयकिशन भादू, कांग्रेस नेता दिनेश कुलदीप मौके पर पहुंचे। दीपावली सीजन के लिए माल किया था स्टॉक मालिक ने बताया- दीपावली सीजन को देखते हुए बीते कुछ दिनों से लगातार इलेक्ट्रिक, खाद्य समेत अन्य सामान की गाडियां आई और हैंडलूम में सामान रखा था। इसमें करोड़ों का स्टॉक था। पूरी बिल्डिंग खत्म हो गई। मैनेंजर और कार्मिकों ने भागकर बचाई जान मैंनेजर और कार्मिक हैडलूम के छत पर सो रहे थे। नीचे धुंआ और जलने की बंदबू से उठे और देखा तो हैडलूम में आग लग गई। सभी कार्मिकों को जगाकर वहां से भागकर जान बचाई। उस समय में हैंडलूम में 25 जने थे। इनपुट : दिनेश ढाका।
Source link

