लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में मोहिद्दीनपुर रिंग रोड ब्रिज पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार श्यामलाल (50) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार सुषमा राजपूत (38) और मुस्कान राजपूत (13) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सड़क पर खराब होने के कारण खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दुर्गागंज स्थित किंग हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को KGMU रेफर कर दिया गया। श्यामलाल की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुर को अस्पताल में देखकर लौट रहे थे पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल दुबग्गा थाना क्षेत्र के मुन्नालाल खेड़ा, मजरा गुलरियाखेड़ा के निवासी थे। मंगलवार को वह अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर, काकोरी गए थे। वहां अपने ससुर को अस्पताल में देखने के बाद सुषमा और मुस्कान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:50 बजे मोहिद्दीनपुर रिंग रोड ब्रिज पर उनकी बाइक सड़क पर खराब होने के कारण खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए KGMU रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बाइक और डंपर के संबंध में भी जांच की जा रही है। दो साल पहले सड़क हादसे में हुई थी सुषमा के पति की मौत श्यामलाल की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, परिवार में तीन बेटियां और 18 वर्षीय सबसे छोटा बेटा सिद्धांत है। तीन बेटियों में से एक की शादी अभी होनी बाकी है। परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे श्यामलाल की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में घायल सुषमा, श्यामलाल की भतीजी हैं। बताया गया कि करीब दो साल पहले सुषमा के पति की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब इस हादसे ने परिवार को एक बार फिर गहरे सदमे में डाल दिया है।
Source link
डंपर में पीछे से भिड़ी बाइक, अधेड़ की मौत: लखनऊ में बुआ-भतीजी घायल, KGMU रेफर; ससुराल से लौटते समय हादसा – Lucknow News
RELATED ARTICLES

