Friday, October 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसंतकबीरनगर में शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी: सुबह 10...

संतकबीरनगर में शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी: सुबह 10 बजे तक 14.48 प्रतिशत वोटिंग, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच – Sant Kabir Nagar News




संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जिसमें 10 बजे तक 14.48 प्रतिशत शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरी तैयारी की है। जिले में कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1540 शिक्षक मतदाता अपने वोट डालेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है ताकि कोई रुकावट न आए। इस चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं, जो लगातार चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments