Monday, October 26, 2026
Homeबिज़नेसGold-Silver Price : त्‍योहारी सीजन में आज महंगा हो गया सोने-चांदी

Gold-Silver Price : त्‍योहारी सीजन में आज महंगा हो गया सोने-चांदी


नई दिल्‍ली. घरेलू वायदा बाजार में आज, 26 अक्‍टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) 24 कैरेट सोने की कीमत 0.21% बढ़कर ₹1,42,810 प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 0.36% बढ़कर ₹1,97,300 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है.

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार यानी कॉमेक्स (Comex) पर भी सोना-चांदी आज तेज है. इंट्राडे में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में 0.51 फीसदी चढ़कर 4,028.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. कॉमेक्स पर चांदी की कीमतों में 0.90 फीसदी का उछाल आया और यह 54.435 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करने लगी.

ये पढ़ें : युद्ध की आहट से कच्चे तेल में लगी आग, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और खाद के दाम? जानिए सरकार का प्लान

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

मनीकंट्रोल के अनुसार, आज दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,272 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹13,084 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का रेट ₹10,708 प्रति ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना आज ₹14,257 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,069 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,693 प्रति ग्राम मिल रहा है. चेन्नई में 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव ₹14,257 रुपये है.

क्‍या होगा आगे?

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि ब्याज दरें ऊंची बने रहने की उम्मीद और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी की वजह से सोने और चांदी पर दबाव दिख रहा है. आने वाले समय में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) का ब्‍याज दरों पर होने वाला नीतिगत फैसला सोने और चांदी की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्‍ट मानव मोदी का कहना है कि पिछले सप्ताह 4 फीसदी से अधिक की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहीं. इस दौरान सोने का भाव कुछ समय के लिए इस मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे भी फिसल गया था. जुलाई के बाद पहली बार ऐसा हुआ.

मोदी का कहना है कि  पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई. इससे यह चिंता और मजबूत हुई कि ऊर्जा की बढ़ती लागत अमेरिकी महंगाई को ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकती है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के लिए ब्याज दरों में बदलाव करने की गुंजाइश सीमित कर सकती है. फेडरल रिजर्व का रुख सोने के लिए अहम होगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments