Tuesday, October 27, 2026
Homeबिज़नेसJio IPO Allotment: आज होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्‍टेटस

Jio IPO Allotment: आज होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्‍टेटस


Last Updated:

JIO IPO Allotment Status: जियो आईपीओ के शेयरों का आज अलॉटमेंट होने वाला है. इस इश्‍यू में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया और यह 22 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हुआ. अगर आपने भी इस ₹30,213 करोड़ के महा-आईपीओ में पैसा लगाया है तो आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार KFin Technologies, बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं.

Zoom

28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे.

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े आईपीओ, जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के शेयरों का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. ₹30,213 करोड़ के इस इश्यू के शेयरों के अलॉटमेंट को आज, 26 अक्टूबर को दिया जाएगा. जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खातों में मंगलवार, 27 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. इसके अगले दिन यानी बुधवार, 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे.

जियो आईपीओ को लेकर निवेशकों में गजब उत्‍साह दिखा था और यह कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) की कैटेगरी में 14 गुना आवेदन आए. खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्‍सा 2.72 गुना भरा. शेयरधारक कोटा 7.6 गुना और कर्मचारियों का आरक्षित हिस्सा 2.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

ऐसे चेक करें जियो शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

अगर आपने भी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए बोली लगाई थी, तो आप इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर जाकर चुटकियों में चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले KFin Technologies के आईपीओ अलॉटमेंट पोर्टल
  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं.
  • होमपेज पर ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर Jio Platforms Limited का चयन करें.
  • स्टेटस सर्च करने के लिए PAN कार्ड नंबर या एप्लिकेशन नंबर का विकल्‍प चुनें.
  • चुनी गई श्रेणी के अनुसार बॉक्स में अपना पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें, स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई दे जाएगा.

इसके अतिरिक्त, निवेशक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की आधिकारिक वेबसाइटों पर लॉग इन करके भी अपना अलॉटमेंट स्टेटस जांच सकते हैं.

मिल सकता है मोटा मुनाफा

ग्रे मार्केट के आंकड़ों पर विश्‍वास करें तो यह इश्‍यू पैसा लगाने वालों को निराश नहीं करेगा और लिस्टिंग पर अच्‍छा-खासा मुनाफा देगा. ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट, आईपीओवॉच. इन के अनुसार, इस समय जियो आईपीओ के शेयर 250 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. आईपीओ के ऊपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के हिसाब से देखें तो निवेशकों को 22.34 फीसदी लिस्टिंग गेन हो सकता है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments