Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अभिनय से लेकर राजनीति तक में सफलता हासिल की है. वह लोगों के लिए हिम्मत की मिसाल हैं. कभी सनी देओल की मां बनकर तो कभी धर्मेंद्र की पत्नी बनकर उन्…और पढ़ें
दे चुकीं कई ब्लॉकबस्टर
हाइलाइट्स
- किरण खेर ने अभिनय और राजनीति में सफलता पाई.
- कैंसर के बावजूद किरण खेर ने अपने कर्तव्यों को निभाया.
- किरण खेर ने बैडमिंटन में भी नेशनल लेवल पर खेला.
नई दिल्ली. राजनीति हो या अभिनय का मंच टैलेंटेड एक्ट्रेस किरण खेर हर जगह जीत हासिल कर लोगों के लिए मिसाल कायम की है. उन्होंने मुश्किल समय में भी अपने हौसले से सभी को प्रेरित किया. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी. इलाज के दौरान भी वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से नहीं चूकीं.
एक्टिंग ही नहीं राजनीति में दिखाया दमखम

किरण खेर के वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फीचर फिल्म आसरा प्यार दा से की थी. इसके बाद उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी संग ‘सरदारी बेगम’ में काम किया. यह फिल्म उस साल की काफी फेमस थी. इसके अलावा साल 2007 में उन्होंने फिल्म ‘अपने’ में भी काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे. सनी देओल की मां की भूमिका में उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी.किरण खेर ने दो शादी रचाई है. पहली शादी उनकी 1980 में बिजनेसमैन गौतम बैरी से हुई थी. लेकिन शादी ज्यादा समय नहीं चली और उन्होंने फिर अनुपम खेर से शादी रचा ली, जो उनके पुराने दोस्त थे.

