Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में कार से 200 किलो रसगुल्ले मिले: खाद्य विभाग ने...

सहारनपुर में कार से 200 किलो रसगुल्ले मिले: खाद्य विभाग ने नमूना लिया, दस्तावेज नहीं मिलने पर वरना कार सीज – Saharanpur News




सहारनपुर के नानौता में गुरुवार शाम 6 बजे चेकिंग के दौरान हुंडई वरना कार से करीब 200 किलो सफेद रसगुल्ले मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर नमूना लिया और बाकी मिठाई गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दी। कार के जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे सीज कर दिया। रसगुल्लों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार को रोका गया था। उसमें करीब 200 किलो सफेद रसगुल्ले मिले। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और खाद्य अधिकारी उमेश कुमार ने मिठाई का निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूना लिया। नमूना लेने के बाद टीम ने बाकी रसगुल्ले गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिए। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मिठाई में मिलावट थी या नहीं। कार में सवार दो लोगों की पहचान सौरव शर्मा निवासी नस्तरपुर सडोली, थाना कोतवाली, सहारनपुर और जान मोहम्मद निवासी भैसानी, थाना भवन, शामली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वाहन नंबर यूपी-11 सीजे-9976 के जरूरी दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाए गए। इसके बाद सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार सीज कर दी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में नानौता पुलिस, सीसी टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments