Friday, October 30, 2026
Homeराज्यबिहारमंजरी बेगम हत्याकांड में SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण: आधी...

मंजरी बेगम हत्याकांड में SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण: आधी रात कड़ुआमुनि पहुंचे, परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ की – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज में हुए मंजरी बेगम हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभाला है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार देर रात्रि घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का बारीकी से निरीक्षण किया है। घटना पौआखाली थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ुआमुनि की है। निरीक्षण के दौरान एसपी संतोष कुमार ने मृतका मंजरी बेगम की बेटी, जो इस कांड की वादिनी है, उनसे विस्तार से पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने मृतका के पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। SP ने लोगों से किया सवाल-जवाब एसपी ने एक-एक बिंदु पर लोगों से सवाल-जवाब कर घटना की कड़ी को जोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण और DIU प्रभारी को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कांड के अनुसंधान में सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाए और साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके। संदेहास्पद अवस्था में घर से बरामद हुआ था शव थाना अध्यक्ष शंखराज कर्ण ने बताया कि, बीते 16 अक्टूबर को मृतका मंजरी बेगम का शव संदेहास्पद अवस्था में उसके घर से बरामद हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू की थी। इसी मामले में एसपी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments