Saturday, October 31, 2026
Homeराज्यराजस्तानसरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान RO को आया हार्ट-अटैक: अचानकर...

सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान RO को आया हार्ट-अटैक: अचानकर चक्कर खाकर गिरे, पुलिस टीम रास्ते भर CPR देती रही; मौत – Kota News




कोटा में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान कूकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सुरेश मीणा (46) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे कोटा थर्मल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात मतगणना के दौरान अचानक सुरेश मीणा की तबीयत बिगड़ गई। वे चक्कर खाकर नीचे गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सीपीआर देकर उन्हें मोड़क अस्पताल पहुंचाया। वहां से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोड़क थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया- कूकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद देर रात मतगणना चल रही थी। इसी दौरान सुरेश मीणा को हार्ट अटैक आया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय पुलिस जीप से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। झालावाड़ अस्पताल में भी डॉक्टरों की टीम अलर्ट थी। रात करीब 9 बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीपीआर और इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दो छोटे बच्चों के पिता थे सुरेश सुरेश मीणा मूल रूप से कोटा जिले के कनवास क्षेत्र के लोडाहेड़ा गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में कोटा के समृद्धि नगर में रहते थे। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। सुरेश के साले भूपेंद्र मीणा ने बताया- सुरेश की पत्नी अनीता गृहणी हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 और 3 साल है। तबीयत खराब होने के बावजूद ड्यूटी लगाई सुरेश के भाई बुद्धि प्रकाश ने बताया- मेरे बड़े भाई की पहले से तबीयत खराब चल रही थी। भाभी की भी तबीयत खराब थी। इसकी एप्लीकेशन कलेक्टर को भी दी थी। इसके बावजूद ड्यूटी लगा दी थी। पहले चुनाव में भी ड्यूटी लगाई गई थी। भारी तनाव में थे। काउंटिंग के दौरान सीने में दर्द उठा और पास के कमरे में जाकर लेट गए। बाद में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई। मौके पर कोई मेडिकल की व्यवस्था भी नहीं थी। रिजर्व रिटर्निंग ऑफिसर ने मतगणना पूरी की घटना के बाद कुछ समय के लिए मतगणना प्रभावित हुई। रिजर्व रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य कर्मचारियों ने मतगणना जारी रखी। देर रात परिणाम घोषित किया गया, जिसमें संदीप सिंह 195 वोटों से सरपंच निर्वाचित हुए। सुरेश मीणा के शव को देर रात कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। ये भी पढ़ें… कोटा: काउंटिंग के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर की हार्टअटैक से मौत:राजसमंद में पद्मश्री अवॉर्डी 492 वोट से सरपंच चुनाव हारे; 3.50 करोड़ फॉलोअर्स, पत्नी हार गईं



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments