Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशऑरोरा एक्स कंपनी मामले में दो पर FIR: 40 दिन में...

ऑरोरा एक्स कंपनी मामले में दो पर FIR: 40 दिन में रुपए डबल करने का देते थे झांसा; हजारों लोगों से करोड़ों जुटाए – Bhind News




भिण्ड में 40 दिन में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए जुटाने वाली ऑरोरा एक्स कंपनी के खिलाफ आखिरकार सिटी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी के झांसे में आकर भिंड शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी लगा दी थी। कंपनी ने हाउसिंग कॉलोनी में कार्यालय खोलकर और शहरभर में बैनर लगाकर अपना प्रचार किया था। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का लालच देकर भी लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ा गया। अब कंपनी कारोबार समेटकर गायब हो चुकी है और निवेशकों की लाखों-करोड़ों रुपए की रकम फंसी हुई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने दैनिक भास्कर को बताया कि भरौली निवासी विक्की सिंह राजावत की शिकायत पर ऑरोरा एक्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कंपनी लोगों को 40 दिन में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाती थी। इसके लिए निवेशकों को एक मोबाइल एप दिया गया था, जिसके जरिए डॉलर ट्रेडिंग के माध्यम से कमाई होने का दावा किया जाता था। निवेशकों को एप में अपनी रकम लगाने और उससे मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था। 14 अक्टूबर से बंद होने लगी थी निकासी कंपनी की गतिविधियों पर सवाल तब उठने लगे, जब 14 अक्टूबर से निवेशकों की रकम निकालने पर रोक लगना शुरू हो गई। पहले कंपनी ने एप में तकनीकी अपडेट का हवाला दिया। इसके बाद निवेशकों को ट्रेडिंग और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर लगातार इंतजार कराया जाता रहा। 23 अक्टूबर तक रकम निकासी शुरू होने का भरोसा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी निवेशकों को पैसा वापस नहीं मिला। बाद में कंपनी ने साइबर अटैक का हवाला देकर अपना कारोबार समेट लिया। भास्कर लगातार उठा रहा था निवेशकों का मुद्दा उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर डिजिटल लगातार इस मामले को प्रमुखता से उठा रहा था। कंपनी का स्थानीय स्तर पर संचालन करने वाले लोग भी लंबे समय से भिंड से गायब बताए जा रहे थे। निवेशकों की बढ़ती शिकायतों के बीच पुलिस पर राजनीतिक माध्यमों से दबाव बनाकर एफआईआर रुकवाने के प्रयासों की भी चर्चा थी। हालांकि अब पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू करने की बात कही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments