Sunday, November 1, 2026
Homeफूडबच्चे चुकंदर खाने में बनाते हैं बहाना तो खिलाएं यह पास्ता, जानें...

बच्चे चुकंदर खाने में बनाते हैं बहाना तो खिलाएं यह पास्ता, जानें रेसिपी


Last Updated:

Chukandar Pasta Recipe: रोहतास के कुमार ज्योति प्रकाश ने चुकंदर और सूजी से पास्ता तैयार किया है, जो बच्चों को स्वाद के साथ पोषण दे रहा है. इस कारोबार से 750 किसान जुड़े हुए हैं. इसे खाने के बाद बच्चे उंगलियां तक चट जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रोहतास: बच्चों को पौष्टिक चीजें खिलाना अभिभावकों के लिए हमेशा आसान नहीं होता है. खासकर चुकंदर जैसी सब्जियों को देखकर कई बच्चे खाने से आनाकानी करने लगते हैं. वहीं, पास्ता और मैकरोनी ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें बच्चे बड़े चाव से खाते हैं. बच्चों की इसी पसंद और अभिभावकों की परेशानी को समझते हुए रोहतास जिले के कुमार ज्योति प्रकाश ने एक अनोखी पहल की है. उन्होंने चुकंदर और सूजी को मिलाकर खास तरह का पास्ता तैयार किया है. इसका उद्देश्य बच्चों के पसंदीदा भोजन के जरिए, उन्हें चुकंदर के पोषक तत्वों से जोड़ना है. इस तरह सामान्य पास्ता से अलग एक नया विकल्प तैयार किया गया है, जिसमें स्वाद के साथ पोषण को भी प्राथमिकता दी गई है. आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.

कई शहरों तक पहुंचा कारोबार

कुमार ज्योति प्रकाश की टेस्टी चॉइस कंपनी में तैयार होने वाले इस पास्ता को लेकर सेल्समैन हिमांशु कुमार ने बताया कि इसकी निर्माण प्रक्रिया सामान्य पास्ता की तरह ही रखी गई है. इसमें चुकंदर और सूजी का इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी की कोशिश है कि बच्चों के बीच लोकप्रिय खाद्य पदार्थ को नए स्वरूप में बाजार तक पहुंचाया जाए, ताकि अभिभावकों को भी एक अलग विकल्प मिल सके.

उन्होंने बताया कि इस कारोबार को शुरू करने के लिए करीब 40 लाख रुपये का निवेश किया गया है. फिलहाल कंपनी में अन्य कर्मचारियों के साथ लगभग 10 लोग काम कर रहे हैं. कारोबार को आगे बढ़ाते हुए कंपनी औरंगाबाद, सासाराम और मोहनिया समेत छह स्थानों तक अपनी पहुंच बना चुकी है. इन क्षेत्रों में उत्पाद को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

750 किसानों को कंपनी से जोड़ने की पहल

कंपनी के चेयरमैन कुमार ज्योति प्रकाश ने बताया कि उन्होंने मुंडेश्वरी फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की शुरुआत किसान आधारित कंपनी के रूप में की है. इसका उद्देश्य सिर्फ खाद्य उत्पाद तैयार करना ही नहीं, बल्कि किसानों को भी एक संगठित व्यावसायिक व्यवस्था से जोड़ना है. उनके अनुसार कंपनी से प्रत्यक्ष रूप से करीब 10 कर्मचारी और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 750 किसान जुड़े हुए हैं. इस पहल के जरिए एक तरफ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं तो दूसरी तरफ किसानों को भी कंपनी की गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिल रहा है. कंपनी भविष्य में अपने कारोबार का और विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है.

बच्चों का बना है ये पसंदीदा फूड

कुमार ज्योति प्रकाश ने बताया कि चुकंदर से पास्ता तैयार करने का विचार उन्हें बच्चों की खाने की आदतों को देखकर आया. उन्होंने महसूस किया कि बच्चे चुकंदर को सीधे खाने में रुचि नहीं दिखाते लेकिन पास्ता और मैकरोनी जैसे खाद्य पदार्थों के प्रति उनका खास आकर्षण रहता है. ऐसे में उन्होंने सोचा कि क्यों न चुकंदर को ही बच्चों के पसंदीदा भोजन का हिस्सा बना दिया जाए.

इसी सोच के साथ चुकंदर और सूजी को मिलाकर पास्ता तैयार करने पर काम शुरू किया गया. उनका कहना है कि इस उत्पाद के जरिए बच्चों को स्वाद के साथ चुकंदर के पोषक तत्वों से भी जोड़ने का प्रयास किया गया है. अब कंपनी की कोशिश इस उत्पाद को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की है. ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार यह नया उत्पाद बाजार में अपनी अलग पहचान बना सके.

About the Author

authorimg

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments