Tuesday, November 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकांग्रेस का अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग: हरदा...

कांग्रेस का अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग: हरदा विधायक ने टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई – Harda News




हरदा में कांग्रेस ने मंगलवार शाम राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने प्रदेश में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के साथ खातेगांव थाने के टीआई दिलीप पुरी की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ज्ञापन में अवैध शराब, एमडी ड्रग्स, गांजा, अफीम और डोडाचूरा के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गांवों और स्कूलों के आसपास मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इससे युवा और स्कूली विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि छोटे तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय इस कारोबार के पीछे सक्रिय लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में देवास, सागर, बालाघाट और भिंड में जहरीली शराब से हुई मौतों का भी जिक्र किया गया। विधायक डॉ. आरके दोगने ने टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 10 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने, उनकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने, नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने और उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग भी की। राहुल जायसवाल को आरोपी बनाने पर सीबीआई जांच की मांग कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल को आरोपी बनाए जाने के सवाल पर विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि उनके साथ अन्य तीन लोगों के तार किससे जुड़े हैं, इसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें फांसी की सजा दी जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments