Monday, June 29, 2026
Homeबॉलीवुडबेशुमार स्टारडम हासिल करने के बावजूद रत्तीभर नहीं बदला सुपरस्टार

बेशुमार स्टारडम हासिल करने के बावजूद रत्तीभर नहीं बदला सुपरस्टार


Last Updated:

राजकुमार हिरानी ने कलाकारों के काम करने के तरीके पर खुलकर बात करते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान के समर्पण की जमकर तारीफ की है. डायरेक्टर के मुताबिक, शाहरुख खान इतने बड़े स्टार होने के बावजूद आज भी किसी नए कलाकार की तरह हर दिन शूटिंग के बाद अपनी रिहर्सल का वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें भेजते हैं, ताकि अपने अभिनय में और सुधार कर सकें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सुपरस्टार की डायरेक्टर ने की तारीफ.

नई दिल्ली.  मनोरंजन जगत में किसी भी कलाकार की असली पहचान सिर्फ उसके अभिनय से नहीं, बल्कि सेट पर उसके काम करने के तरीके और उसकी प्रोफेशनल सोच से बनती है. फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस विषय पर गहराई से बात की. उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार आज भी एक नए स्टूडेंट की तरह मेहनत करते हैं, जबकि कुछ कलाकार बहुत जल्दी थक जाते हैं. वो किंग खान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि पूरी दुनिया में नाम और शोहरत हासिल करने के बावजूद उनकी सीखने की ललक आज भी कायम है.

राजकुमार हिरानी ने अपने लंबे करियर में कई पीढ़ियों के बेहतरीन निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है. अपने एक्सपीरियंस को साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि कलाकार कितना सीनियर है या उसे कितना अनुभव है. असली अंतर उसकी सोच से पैदा होता है. आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसे अभिनेताओं ने काम के प्रति जो समर्पण दिखाया है, वह लाजवाब है. वहीं, नई पीढ़ी में रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे भी उसी लगन और ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं.’

राजकुमार हिरानी ने जमकर की शाहरुख की तारीफ

डायरेक्टर ने इस आम धारणा को खारिज किया कि केवल पुराने दौर के कलाकार ही ज्यादा सहनशील और मेहनती होते हैं. उन्होंने साफ किया कि यह पूरी तरह से किसी व्यक्ति की आदत और उसके काम के प्रति सम्मान पर निर्भर करता है. जहां कुछ लोग सेट पर आते ही थकान का बहाना ढूंढते हैं, वहीं कुछ कलाकार हर शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं.

आज भी रिहर्सल क्लिप भेजते हैं सुपरस्टार

इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के काम करने के तरीके का एक बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक उदाहरण दिया. उन्होंने बताया, ‘शाहरुख खान इतने बड़े मुकाम पर होने के बावजूद हर दिन शूटिंग खत्म होने के बाद अपने सीन की रिहर्सल करते हैं. वे खुद अपने मोबाइल फोन पर उसका वीडियो रिकॉर्ड करके मुझे भेजते हैं, ताकि मैं उसमें कमियां निकाल सकूं और सुधार के सुझाव दे सकूं. उनमें खुद को बेहतर बनाने की यह चाहत बिल्कुल किसी न्यूकमर जैसी है, जो इंडस्ट्री में अभी नया आया हो’. उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख में स्टारडम का कोई घमंड नहीं है और वे रचनात्मक सुझावों को हमेशा खुले दिल से स्वीकार करते हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments