Wednesday, November 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमिड कैरियर ट्रेनिंग में जाएंगे एक DIG, सात SP: गृह विभाग...

मिड कैरियर ट्रेनिंग में जाएंगे एक DIG, सात SP: गृह विभाग ने 14 आईपीएस अफसरों का प्रभार दूसरे अफसरों को सौंपा – Bhopal News




मध्य प्रदेश पुलिस के 14 आईपीएस अधिकारियों को 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-III में शामिल होने के लिए चुना गया है। यह प्रशिक्षण 26 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए जाने वाले अफसरों में एक डीआईजी और सात जिलों के पुलिस अधीक्षक का नाम शामिल है। गृह विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों के कार्यभार की वैकल्पिक व्यवस्था तय की है। इसके अंतर्गत संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके दायित्व दूसरे आईपीएस अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। इन अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी गृह विभाग के आदेश के अनुसार डीआईजी शहडोल रेंज विवेक सिंह के स्थान पर एसपी शहडोल संजय कुमार अग्रवाल जिम्मेदारी संभालेंगे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल मोनिका शुक्ला को दायित्व दिया जाएगा। इसी तरह 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा के स्थान पर 25वीं वाहिनी के सेनानी नागेंद्र सिंह, एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के स्थान पर 13वीं वाहिनी के सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी जिम्मेदारी संभालेंगे। एमपी पुलिस अकादमी भौंरी के उप निदेशक रामजी श्रीवास्तव के स्थान पर राज्य पुलिस सेवा के रश्मि पाण्डेय, एसपी रायसेन आशुतोष के स्थान पर अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल तथा डीसीपी जोन-2 भोपाल विकास कुमार सहवाल के स्थान पर डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अन्य अधिकारियों की भी तय हुई वैकल्पिक व्यवस्था आदेश के अनुसार मनीष खत्री के स्थान पर हेलेन सोनाली सूना, एसपी रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के स्थान पर सिद्धार्थ चौधरी, एसपी बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ला के स्थान पर सेनानी विनोद कुमार सिंह तथा एसपी आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के स्थान पर सेनानी दीपक कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं एसपी अनूपपुर विक्रांत मुराव के स्थान पर अंकित सोनी, एसपी मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन के स्थान पर मनोहर सिंह मंडलोई और एसपी डिंडोरी आशीष खरे के स्थान पर सेनानी सुनील तिवारी को कार्यभार सौंपने की व्यवस्था की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments