Wednesday, November 4, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में बाइक सवारों ने तीन महिलाओं की चेन छीनी: नकाबपोशों...

मधुबनी में बाइक सवारों ने तीन महिलाओं की चेन छीनी: नकाबपोशों ने एक ही दिन में की तीन घटनाएं, करीब 8 लाख रुपए की सोने की चेन लूटी – Madhubani News




मधुबनी में मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोशों ने तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। तीनों चेन की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी लाल चौक के पास पहली महिला को बनाया निशाना पहली घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के किशोरी लाल चौक के पास हुई। स्थानीय निवासी संजय प्रसाद की पत्नी मंजली गुप्ता भगवती स्थान मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने उनके गले से करीब 3 लाख रुपए की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। एसएसपी कार्यालय के पास दूसरी महिला की चेन छीनी दूसरी घटना शाम करीब 7 बजे मधुबनी एसएसपी कार्यालय से कुछ कदम की दूरी पर ट्रेंड्स मॉल के पास हुई। बाजार गदियानी निवासी सावन कुमार की पत्नी दिव्यानी कुमारी खरीदारी कर घर लौट रही थीं। पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने उनके गले से करीब 3 लाख रुपए की चेन छीन ली और फरार हो गए। रहिका-जयनगर मार्ग पर तीसरी महिला से लूट की वारदात तीसरी घटना रहिका थाना क्षेत्र में रहिका-जयनगर मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के रामपुर के पास हुई। दरभंगा से अपने भाई बासुकी कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही निर्मला देवी के गले से बाइक सवार दो लोगों ने करीब 2 लाख रुपए की चेन छीन ली। घटनाओं के बाद पीड़ित पक्ष मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे मधुबनी नगर थाने पहुंचा। दिव्यानी कुमारी और मंजली गुप्ता के पुत्र संकेत राज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मधुबनी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार रात 9 बजे बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों से लिखित आवेदन देने को कहा गया है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments