Wednesday, November 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटा में महिला ने कॉन्स्टेबल को गालियां दी: रॉन्ग साइड आने...

कोटा में महिला ने कॉन्स्टेबल को गालियां दी: रॉन्ग साइड आने से रोका भड़की, राज कार्य बाधा में केस दर्ज; चालान भी कटा – Kota News




कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में झालावाड़ रोड पर मंगलवार शाम रॉन्ग साइड आने से रोकने पर कार सवार महिला ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को गालियां दीं। कॉन्स्टेबल ने महिला को यातायात नियमों का पालन करने और रॉन्ग साइड नहीं आने की समझाइश की, लेकिन महिला ने उसकी बात अनसुनी कर दी। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बावजूद महिला गाली-गलौज करते हुए कार लेकर वहां से निकल गई। राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज मामले में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने विज्ञान नगर थाने में महिला के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर महिला की कार का का चालान भी काटा गया है। कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने बताया कि मंगलवार को झालावाड़ रोड पर ड्यूटी के दौरान एक महिला कार लेकर रॉन्ग साइड से आ रही थी। उसे रोककर समझाइश की गई, लेकिन वह नहीं मानी और रॉन्ग साइड ही कार लेकर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान महिला ने गाली-गलौज की। कॉन्स्टेबल ने घटना का वीडियो बनाया और अधिकारियों को सूचना देने के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। समझाइश पर भी नहीं मानी ट्रैफिक डीएसपी शक्ति दायमा ने बताया कि हमारा जवान झालावाड़ रोड पर ड्यूटी पर तैनात इस दौरान एक महिला रॉन्ग साइड कार लेकर आई। कॉन्स्टेबल ने उसे काफी समझाया लेकिन वह रॉन्ग साइड लेकर गई और कॉन्स्टेबल को गाली भी देकर गई जिस पर मुकदमा दर्ज करवाया है। विज्ञान नगर थानाधिकारी रामलक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि महिला की कार का नंबर RJ20CF5778 है। कॉन्स्टेबल की शिकायत पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला कॉन्स्टेबल को गाली देती नजर आ रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments