- Hindi News
- National
- Election Commission Special Summary Revision Voter List Odisha Chandigarh
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन की घोषणा की है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं।
इस प्रक्रिया का मकसद योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। इसमें खासतौर पर युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर ध्यान दिया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी।
फाइनल लिस्ट 21 जनवरी 2027 को जारी होगी। SSR प्रक्रिया उन लोगों से एडवांस आवेदन लेने की सुविधा भी देगा, जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को मतदान के योग्य हो जाएंगे।


