बागपत में दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को 5 जोन, 13 सेक्टर और 54 सब-सेक्टर में बांटा गया है। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया सेल ने गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे इसकी जानकारी दी। धार्मिक स्थलों और बाजारों में पुलिस तैनात गुफा वाले मंदिर और चकबंदी देवता वाले मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर चौकियों पर चल रहा अभियान बॉर्डर चौकियों पर पटाखों की तस्करी रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। एसपी पूर्णेन्दु सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह और सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों से ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। व्यापारियों से सीसीटीवी चालू रखने की अपील पुलिस ने व्यापारियों से बाजारों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। उनके अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। एसपी ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
Source link
दीपावली के लिए बागपत को 5 जोन में बांटा: 13 सेक्टर और 54 सब-सेक्टर में सुरक्षा की जिम्मेदारी; बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात – Baghpat News
RELATED ARTICLES

