Sunday, November 8, 2026
Homeबिज़नेसक्‍या सस्‍ते घरों का जमाना गया? ये आंकड़ा बयां कर प्रॉपर्टी बाजार...

क्‍या सस्‍ते घरों का जमाना गया? ये आंकड़ा बयां कर प्रॉपर्टी बाजार की कहानी


Last Updated:

Property Market : भारत में महंगे और लग्‍जरी घरों की मांग लगातार बढ़ रही है और बजट फ्लैट्स की मांग गिर रही है. जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 1 करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की मांग चालू वित्‍त वर्ष के पहले नौ महीनों में 23 फीसदी गिर गई है. वहीं, 1 करोड़ से ऊपर रेट वाले घरों की सेल 23 फीसदी बढ़ गई है.

Zoom

तीसरी तिमाही (Q3) में बिके कुल मकानों की वैल्यू यानी कुल बिक्री मूल्यमें 15% का तगड़ा उछाल देखने को मिला है.

नई दिल्‍ली. भारत में अब किफायती और बजट घरों के बजाय महंगे लग्जरी अपार्टमेंट्स की बिक्री में तेज उछाल आया है. जेएलएल इंडिया (JLL India) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती नौ महीनों (जनवरी से सितंबर) में देश के टॉप-7 शहरों में 2,14,562 घर बिक चुके हैं. घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई है. इस तेजी की ड्राइविंग सीट पर 1 करोड़ से 3 करोड़ रुपये वाले प्रीमियम और लग्जरी मकान हैं. कुल बिके मकानों में ₹1 करोड़ से अधिक कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी बढ़कर 72% हो गई है. पिछले साल इनका हिस्‍सा 62% था. 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट्स की बिक्री भी वार्षिक आधार पर 23 फीसदी चढ़ गई है.

मांग में सबसे ज्‍यादा तेजी ₹1.5 करोड़ से ₹3 करोड़ कीमत वाले घरों में देखी गई है. इनकी बिक्री में सालाना आधार पर 54 फीसदी का उछाल आया है. इसके उलट, ₹1 करोड़ से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 23% की गिरावट आई है. रिपोर्ट के अनुसार, घर खरीदार अब क्लब हाउस, ओपेन स्पेस, स्विमिंग पूल और बड़ी बालकनी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस बड़े घर पसंद कर रहे हैं.

सेल वैल्यू 15% उछली

भले ही यूनिट्स के लिहाज से घरों की बिक्री 6% बढ़ी हो, लेकिन 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में बिके कुल मकानों की वैल्यू यानी कुल बिक्री मूल्यमें 15% का तगड़ा उछाल देखने को मिला है. शहरों की तरफ बढ़ता पलायन, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो कनेक्टिविटी और मध्यम व उच्च-मध्यम वर्ग की बढ़ती आमदनी ने प्रीमियम घरों की बिक्री को बढ़ावा दिया है.

चेन्नई-बेंगलुरु में बिके सबसे ज्‍यादा घर

सात प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई में घरों की बिक्री 23 फीसदी की दर से बढी है. बेंगलुरु में सालाना आधार पर 18% ज्‍यादा घर इस वित्‍त वर्ष के पहले नौ महीनों में बिके हैं. लेकिन, यूनिट्स के लिहाज से यह सबसे आगे है और यहां इस वित्‍त वर्ष में अब तक 35,000 से ज्‍यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. हैदराबाद में घरों की मांग में सालाना आधार पर 16% और दिल्ली-एनसीआर में 8% का उछाल आया है. कोलकाता में इस नौ महीनों में रियल एस्‍टेट बाजार स्थिर रहा है. वहीं, मुंबई में घरों की बिक्री में 1% और पुणे में 13% की गिरावट दर्ज हुई.

प्रीमियम प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में आएगी तेजी

जेएलएल इंडिया का अनुमान है कि ₹1.5 करोड़ से ₹3 करोड़ वाले घरों की मांग आगे भी थमने वाली नहीं है. आर्थिक रूप से मजबूत खरीदार और युवा प्रोफेशनल्स बड़े घरों की मांग को बनाए रखेंगे. बेंगलुरु के संजीवनी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर सुरेश एच ए का कहना है कि रियल एस्टेट बाजार में प्रीमियम घरों की ओर तेजी से रुझान बढ़ रहा है. डेवलपर्स प्रीमियम सेगमेंट की मांग के अनुरूप अपनी योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते नई परियोजनाओं की लॉन्चिंग की संख्या में कुछ कमी आई है. लेकिन, घरों की वास्तविक बिक्री की गति अच्‍छी बनी हुई है. अगर हम बेंगलुरु की बात करें तो अधिक कमाई करने वाले प्रोफेशनल्‍स अब ऐसे घरों पर दिलखोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं जो लंबे समय में उनकी लाइफस्‍टाइल को तो बेहतर बनाए ही, साथ ही उनकी पूंजी को भी सुरक्षित रखे.

आजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्‍टर ललित परिहार का कहना है कि जनवरी-सितंबर 2026 के दौरान हाउसिंग बिक्री में उछाल भारत के हाउसिंग सेक्टर की मजबूती को दर्शात है. महंगे लग्‍जरी घरों में लोगों का रुझान बढ़ रहा है. 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये की कीमत वाले घरों की मजबूत मांग लोगों की आय में वृद्धि का तो संकेत है ही साथ ही यह रेजिडेंशियल रियल एस्टेट बाजार पर भरोसे को भी दर्शाती है. आने वाले समय में यह वृद्धि इस बात पर निर्भर करेगी कि प्रीमियम घरों की आपूर्ति, आम लोगों की खरीदने की क्षमता और वास्तविक घर खरीदारों की मांग के बीच कितना बेहतर संतुलन बनाए रखा जाता है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments