Wednesday, November 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहत्या के 2 महीने बाद युवक की बाइक-हड्डियां मिलीं: डंडों-पत्थरों से...

हत्या के 2 महीने बाद युवक की बाइक-हड्डियां मिलीं: डंडों-पत्थरों से मारकर तालाब में फेंका था शव, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशा – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र में युवक मालसिंग की हत्या के दो महीने छह दिन बाद मंगलवर को उसकी बाइक और हड्डियां नांदुरा के बड़े तालाब से मिलीं। 6 सितंबर को आरोपियों ने डंडों और पत्थरों से हमला कर मालसिंग की हत्या की थी। इसके बाद शव को ड्रिप पाइप से बाइक के साथ बांधकर तालाब में फेंक दिया था। एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीण तैराकों ने तालाब में तलाश कर बाइक और हड्डियां बाहर निकालीं। घर से निकला था, फिर नहीं लौटा मालसिंग 6 सितंबर को दोपहर होंडा शाइन बाइक से घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, जगन, प्रताप, लालसिंह और दो नाबालिगों ने हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने शाम 6 बजे मालसिंग को खेत के पास बने छोटे तालाब पर बुलाया। वहां डंडों और पत्थरों से हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ड्रिप पाइप से बाइक के साथ बांधकर नांदुरा के बड़े तालाब में फेंक दिया, ताकि वह पानी में डूबा रहे। इस मामले में चार मुख्य आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। डेढ़ महीने तक चली तलाश आमगांव के जंगलों, नांदुरा तालाब और आसपास की खाइयों में तलाश की गई। इसमें एसडीआरएफ, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद ली गई। करीब डेढ़ महीने तक अलग-अलग दिनों में तलाशी चली। पहले आरोपियों की निशानदेही पर कुछ अवशेष मिले थे। लेकिन बाइक और दूसरे सबूत नहीं मिले थे। टीआई अभिषेक जाधव ने बताया कि बुधवार को अभियान में बाइक और हड्डियां मिली। इन्हें जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। ———– यह खबर भी पढ़ें… युवक की हत्या कर शव डैम में फेंका बुरहानपुर के खकनार थाना क्षेत्र में युवक मालसिंग की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। 6 सितंबर को मालसिंग की लाठी-डंडों से मारपीट और गला दबाकर हत्या की गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments