Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानडूंगरपुर में स्पोर्ट्स जोन-प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र शुरू: जस्टिस विनीत माथुर...

डूंगरपुर में स्पोर्ट्स जोन-प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र शुरू: जस्टिस विनीत माथुर ने किया लोकार्पण, नगर परिषद के काम की सराहना की – Dungarpur News




शहर के युवाओं को अब खेल और पढ़ाई के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। खिलाड़ियों को आधुनिक मैदान में अभ्यास का मौका मिलेगा। वहीं, आईएएस, आईपीएस और आरजेएस बनने का सपना देखने वाले युवाओं को अपने शहर में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से शहर में दो बड़ी सौगातें शहरवासियों को आज दी गई। जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत माथुर ने आज नवनिर्मि त पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतियोगी प्रशिक्षण केंद्र और राजसिंह डूंगरपुर स्पोर्ट्स जोन का लोकार्पण किया। जोधपुर हाईकोर्ट जस्टिस विनीत माथुर मंगलवार शाम को एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान जस्टिस विनीत माथुर ने स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता, डूंगरपुर नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल, पूर्व राज्य सभा सांसद हर्षवर्धन सिंह के साथ वसुंधरा विहार में राज सिंह डूंगरपुर स्पोर्ट्स जोन और नई सब्जी मंडी स्थित पंडित दीनदयाल प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इन दोनों सुविधाओं के शुरू होने से शहर के युवाओं को खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। इस मौके पर जस्टिस माथुर ने लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में जस्टिस विनीत माथुर ने नगर परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य तौर पर नगर परिषद की जिम्मेदारी बिजली, पानी, सफाई और बाग-बगीचों के रखरखाव तक सीमित मानी जाती है, लेकिन डूंगरपुर नगर परिषद ने शहर के हर क्षेत्र में काम करने का विजन अपनाया है। उन्होंने कहा युवाओं के लिए खेल और पढ़ाई की सुविधाएं विकसित करना भी बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने युवाओं से लगन के साथ पढाई करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में सफलता हासिल कर अपने शहर का नाम रोशन करने का आव्हान किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments