Wednesday, November 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानजैसलमेर में चौथे चरण की वोटिंग 14-16 नवंबर को: चुनाव कर्मचारियों...

जैसलमेर में चौथे चरण की वोटिंग 14-16 नवंबर को: चुनाव कर्मचारियों के लिए 11 बिल्डिंगों में रुकने की व्यवस्था – Jaisalmer News




जैसलमेर में चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव ड्यूटी में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के लिए जिला मुख्यालय पर 11 भवनों में व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 20 नवंबर तक रहेगी। वहीं, गांवों में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी मतदान दलों के रुकने और जरूरी सुविधाओं के इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए 13 नवंबर को एसबीके कॉलेज में दो चरणों में ट्रेनिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय पर 11 भवनों में रहने की व्यवस्था दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के लिए जिला मुख्यालय पर 11 भवनों में इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र पाल सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन भवनों में 20 नवंबर तक मतदान दलों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। इनमें महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (आईजीएनपी), काशीराम धर्मशाला (रेलवे स्टेशन के सामने), पालीवाल धर्मशाला, सामुदायिक भवन (करणी बाल मंदिर के पास, इंदिरा कॉलोनी), जैन भवन, माहेश्वरी सेवा सदन, सैनिक विश्राम भवन, भाटिया बगेची, हजूरी सेवा सदन, गीता आश्रम भवन और वृद्ध आश्रम भवन (कलाकार कॉलोनी) शामिल हैं। ठहरने की व्यवस्था का जिम्मा जिला खेल अधिकारी राजेश बिश्नोई को दिया गया है। भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश सहायक प्रभारी होंगे। ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी होंगे इंतजाम जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने जिले की सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदान दलों के ठहरने की उचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने और मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं समय रहते पूरी करने को कहा गया है, ताकि मतदान से पहले दलों को किसी तरह की परेशानी न हो। 13 नवंबर को दो चरणों में होगी ट्रेनिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नियुक्त मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 नवंबर को राजकीय एसबीके महाविद्यालय, बाड़मेर रोड पर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 7 बजे शुरू होगा। इसमें भणियाणा, नाचना, सांकड़ा, रामदेवरा और राजमथाई पंचायत समितियों के मतदान अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। दूसरा चरण सुबह 11 बजे होगा। इसमें फतेहगढ़, जैसलमेर, मोहनगढ़, खुहड़ी और रामगढ़ पंचायत समितियों के मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। बिना उचित कारण या अनुमति के ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने वालों के खिलाफ चुनाव नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments