Thursday, November 12, 2026
Homeबिज़नेसअरावली की घाटियों और घुमावदार मोड़ों के बीच दौड़ेगी ट्रेन, ये है...

अरावली की घाटियों और घुमावदार मोड़ों के बीच दौड़ेगी ट्रेन, ये है रूट


Last Updated:

Mavli Junction–Marwar Junction Railway Project : 1936 में बनी मीटरगेज लाइन को उखाड़कर अब मावली जंक्शन से मारवाड़ जंक्शन तक नई ब्रॉडगेज लाइन बिछाई जा रही है. इस लाइन के चालू हो जाने से उदयपुर और जोधपुर की दूरी 250 किलोमीटर कम हो जाएगी. प्राजेक्‍ट के पहले चरण का काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है.

Zoom

मावली जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन रेलवे प्रोजेक्ट को दो चरणों में बनाया जा रहा है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. झीलों की नगरी उदयपुर और सूर्य नगरी जोधपुर के बीच का फासला अब सिमटने वाला है. ट्रेन से इन दोनों शहर के बीच का सफर आप जल्‍द ही बस चार घंटे में पूरा कर पाएंगे. अभी रेलगाड़ी सात घंटे में यात्रा पूरी करती है. मेवाड़ और मारवाड़ को सीधे जोड़ने वाली मावली जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन ब्रॉडगेज रेल लाइन का काम जोर-शोर से चल रहा है. इसके बन जाने से उदयपुर और जोधपुर की दूरी 250 किलोमीटर घट जाएगी. यह रेल मार्ग केवल दूरी ही कम नहीं करेगा, बल्कि यात्रियों को कुदरत के दिलकश नजरों से भी रूबरू कराएगी. ट्रेन अरावली पर्वतमाला की घाटियों, घुमावदार मोड़ों और दर्रों के बीच से गुजरेगी.

मावली जंक्शन-मारवाड़ जंक्शन रेलवे प्रोजेक्ट को दो चरणों में बनाया जा रहा है. इसके पहले चरण में नाथद्वारा से देवगढ़ मदारिया के बीच करीब 82 से 85 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज लाइन का काम 95 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है. इस खंड पर करीब 969 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यहां 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का सफल स्पीड ट्रायल भी किया जा चुका है. इस रूट पर कांकरोली, बेजनाल, सोनियाणा मेवाड़, कुंवारिया, लावा सरदारगढ़, आमेट, कुंवाथल और देवगढ़ मदारिया में रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं.

दूसरे फेज के लिए मिला ग्रीन सिग्नल

प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में देवगढ़ मदारिया से मारवाड़ जंक्शन तक लगभग 72 से 75 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जानी है. रेल मंत्रालय ने इस हिस्से के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने इस काम के लिए 12 करोड़ रुपये का फंड भी जारी कर दिया है. दूसरे चरण का काम पूरा होते ही उदयपुर से जोधपुर का सीधा और छोटा ब्रॉडगेज रूट पूरी तरह चालू हो जाएगा.

इस रेलवे लाइन के बन जाने से विश्व प्रसिद्ध कुंभलगढ़ किला, टॉडगढ़-रावली वन्यजीव अभयारण्य और देवगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए मेवाड़ के महलों से मारवाड़ के किलों तक का सफर एक यादगार टूरिस्ट एक्सपीरियंस में बदल जाएगा.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments