Friday, July 31, 2026
HomeबॉलीवुडDharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र की अंतिम विदाई में अमिताभ बच्चन की...

Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र की अंतिम विदाई में अमिताभ बच्चन की नम हुईं आंखें, बेसुध दिखीं हेमा मालिनी


नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. विर्ले पार्ले श्मशान घाट में उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी है. कई सेलेब्स वहां उनके अंतिम दर्शक के लिए पहुंचे थे. शोले के जय  ने तो नम आंखों से दी वीरू को अंतिम विदाई दी.

धर्मेंद्र के यूं इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद करण जौहर ने भी अपना दुख जाहिर किया है. शमशान घाट पर इंडस्ट्री के कई दिग्गज लोग पहुंचे थे.सोशल मीडिया पर उनके पार्थिव शरीर की एंबुलेंस से जुड़ी कई फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रही हैं.

उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें 1 नवंबर को भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. इसके बाद से ही उनकी घर पर ही देखरेख की जा रही थी. अब खबर आई है कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित तमाम देओल परिवार के लिए ये एक बड़ा झटका है. धर्मेंद्र के दुनिया से जाने के बाद पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. निधन से भारतीय सिनेमा में का एक बड़ा नुकसान पहुंचा है.काफी समय से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही ती. इसके बाद से ही धर्मेंद्र के लिए लोग दुआ कर रहे थे. लेकिन आज यानी सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली.  दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

धर्मेंद्र के फैंस को इस खबर के बाद तगड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहीते स्टार की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रंदांजलि दे रहे हैं.  धर्मेंद्र का यूं जाना एक्टिंग की दुनिया के लिए बड़ा नुकसान है. फैंस तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि अब बॉलीवुड के हीमैन इस दुनिया में नहीं रहे हैं.

November 24, 202516:23 IST

Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म इवेंट कैंसल

धर्मेंद्र के निधन की वजह से आज शाम 4:05 बजे होने वाली एक बड़ी फिल्म की घोषणा रद्द कर दी गई है. ‘पेड्डी’ की प्रोडक्शन टीम ने एक इमोशनल मैसेज शेयर करके दुख जताया है. बयान में कहा गया है, ‘धर्मेंद्र जी के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. इस दुख की घड़ी में और उनके सम्मान में आज की अनाउंसमेंट पोस्टपोन करते हैं.’

November 24, 202515:39 IST

Dharmendra Death News LIVE: राजनाथ सिंह ने दी बॉलीवुड के ही-मैन को श्रद्धांजलि

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं. अपनी बेहतरीन अदाकारी, सादगी और अनोखी charm से उन्होंने कई यादगार किरदारों को जीवंत कर दिया. भारतीय सिनेमा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. शोकग्रस्त परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

November 24, 202515:34 IST

Dharmendra Death News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है. सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

November 24, 202515:32 IST

Dharmendra Death News LIVE: राहुल गांधी ने दी धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि

महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा. धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं.

November 24, 202515:21 IST

Dharmendra Death News LIVE: अजय देवगन ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

अजय देवगन ने धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक ऐसा दिग्गज बताया जिनकी गर्मजोशी, उदारता और उपस्थिति ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को आकार दिया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने एक ऐसा स्तंभ खो दिया है जिसने भारतीय सिनेमा की आत्मा को परिभाषित किया. अजय ने लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले, धर्म जी. ओम शांति.”

November 24, 202515:19 IST

Dharmendra Death News LIVE: मीडिया को हाथ जोड़ते नजर आईं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है. अंतिम संस्कार से लौटते हुए हेमा मालिनी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया को हाथ जोड़ते नजर आ रही हैं.

November 24, 202515:17 IST

Dharmendra Death News LIVE: सुनील शेट्टी ने धर्मेंद्र के निधन पर जाहिर किया दुख

89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया है.उनके निधन पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, ‘शालीनता में लिपटी शक्ति. गर्मजोशी में लिपटा स्टारडम…यही धरम पाजी की विरासत है. दुनिया के लिए वे ही-मैन थे. जो लोग उन्हें जानते थे, उनके लिए वे परम स्नेह थे. रेस्ट इन पावर धरम पाजी. शांति’.

November 24, 202515:12 IST

Dharmendra Death News LIVE: अमित शाह ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख

धर्मेंद्र के निधन पर अमित शाह ने दुख जाहिर करते हुए पोस्ट किया है, उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई. धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता. अपने अभिनय से वे सैदव हमारे बीच रहेंगे. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति शांति.

November 24, 202515:05 IST

Dharmendra Death News LIVE: अक्षय कुमार ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख

एक्टिंग की दुनिया में खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार ने भी धर्मेंद्र को एक्स पर पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. एक्टर ने लिखा,’बड़े होते हुए, धर्मेंद्र जी ऐसे हीरो थे जो हर लड़का बनना चाहता था… हमारी इंडस्ट्री के असली ही-मैन.पीढ़ियों को इंस्पायर करने के लिए शुक्रिया.आप अपनी फिल्मों और अपने फैलाए प्यार के ज़रिए हमेशा ज़िंदा रहेंगे. ओम शांति.’

November 24, 202515:02 IST

Dharmendra Death News LIVE: पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र जी को उनकी सादगी के लिए पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के लिए अपने X पोस्ट में लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है.’ इसके साथ उन्होंने कहा कि वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे.

November 24, 202515:00 IST

Dharmendra Death News LIVE: धर्मेंद्र को साउथ एक्टर जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR ने भी हिंदी सिनेमा के शो मैन धर्मेंद् को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उन्होंने जो दौर बनाया, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता और भारतीय सिनेमा में जो अपनापन उन्होंने लाया, वह हमेशा हमारे साथ रहेगा. पूरे देओल परिवार के लिए मेरी दिल से संवेदनाएं और दुआएं.’

November 24, 202514:57 IST

Dharmendra Death News LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी श्रद्धांजलि दी है. नितिन गडकरी ने कहा, ‘धर्मेंद्र सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान भी थे। मेरा उनसे पर्सनल कनेक्शन था. वह देश और किसानों के लिए कमिटेड थे.’

November 24, 202514:49 IST

Dharmendra Death News Live Updates: 90वें जन्मदिन से 15 दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का आज यानी 24 नवंबर को निधन हो गया है. 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन आने वाला है. हेमा मालिनी सहित पूरे परिवार दिवंगत अभिनेता के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियों में बिजी था लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

November 24, 202514:42 IST

Dharmendra Death News Live Updates: करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र को किया याद

करीना कपूर ने अपने दादा राज कपूर और धर्मेंद्र की गले लगते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. उन्होंने तस्वीर के साथ एक दिल वाला इमोजी लगाया. साथ ही लिखा — ‘Forever in Power’ और Chardi Kala’

November 24, 202514:40 IST

Dharmendra Death News Live Updates: काजोल ने धर्मेंद्र के निधन पर जाहिर किया दुख

काजोल ने धर्मेंद्र के निधन पर अपना दर्द बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘एक अच्छा और महान इंसान चला गया है और दुनिया उसके लिए और भी ज़्यादा गरीब हो गई है…ऐसा लगता है जैसे हम इसमें से सिर्फ अच्छे लोगों को ही खो रहे हैं. दिल से दयालु और हमेशा प्यारे. RIP धरमजी… हमेशा प्यार के साथ.’

November 24, 202514:38 IST

Dharmendra Death News Live Updates: आशा पारेख ने धर्मेंद्र को लेकर कहा, उनका जाना इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान है

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र के जाने के बाद उनके साथ कई हिट और सुपरहिट दे चुकीं एक्ट्रेस आशा पारेख ने भी अपना दुख जाहिर किया है. उनका कहना है कि वह हमेशा फिट रहना चाहते थे. लेकिन उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

November 24, 202514:18 IST

Dharmendra Death News Live Updates: सलमान खान भी पहुंचे श्मशान घाट

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली. विर्ले पार्ले श्मशान घाट में उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी है.उनके यूं जाने से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. इस बीच सलमान खान भी श्मशान पहुंचे हैं.

November 24, 202514:10 IST

Dharmendra Death News Live Updates : हेमा मालिनी, ईशा देओल और करण देओल भी पहुंचे श्मशान घाट

धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद से ही बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. कई सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शनों के लिए श्मशान घाट पहुंच रहे हैं. हेमा मालिनी बेटी ईशा और करण देओल संग श्मशान घाट अंतिम विदाई देने पहुंच चुके हैं.

November 24, 202513:59 IST

Dharmendra Death News Live: अमिताभ-अभिषेक पहुंचे शमशान घाट

धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद से बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शनों के लिए शमशान घाट पहुंच रहे हैं. अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन संग अंतिम विदाई देने पहुंच चुके हैं.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments