खैरथल-तिजारा जिले में अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को ‘अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन 14 नवंबर को नई दिल्ली में अग्र अलंकरण समारोह आयोजित करेगा। घोषणा पर समाज के लोगों ने शैलेन्द्र गुप्ता का सम्मान किया। समारोह जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगा। इसमें देशभर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम परम पूज्य महामंडलेश्वर एवं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने डॉ. गुप्ता को पत्र भेजकर चयन की जानकारी दी है। समाजसेवा के लिए अवॉर्ड संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने बताया – समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक उत्थान में योगदान देने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को यह सम्मान दिया जा रहा है। डॉ. गुप्ता को खैरथल-तिजारा जिले में समाजसेवा, चिकित्सा सेवा और सामाजिक संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए चुना गया है। चयन की जानकारी मिलने के बाद जिले के अग्रवाल समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे खैरथल-तिजारा जिले के लिए उपलब्धि बताया। डॉ. गुप्ता को बधाई देने वालों में प्रमोद सिंघानिया, विनोद अग्रवाल, मनीष गर्ग, ओमप्रकाश मंगल, अशोक डाटा, पार्षद प्रहलाद चंगानी, फतह मोहम्मद, नरेश गर्ग, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश गोयल पाटन वाले, पूरण गर्ग, सुभाष गोयल, दिनेश गोयल, ललित सिंघानिया, रूपेश गुप्ता, घनश्याम गोयल, वरुण डाटा, नीलम गुप्ता, प्रहलाद गोयल, अभिषेक गोयल, एडवोकेट भानु अग्रवाल, अनीश मंगला, अमित अग्रवाल तिजारा, टीटू गर्ग टपूकड़ा, राजू गोयल, मनोज गुप्ता भिवाड़ी, परमानंद अग्रवाल, सतीश अग्रवाल कोटकासिम, देवेंद्र मोदी, ज्ञान मोदी, राकेश मोदी हरसौली, राजेंद्र अग्रवाल पुर, सतीश सिंघल, संदीप अग्रवाल और संतोष अग्रवाल शामिल हैं। किशनगढ़बास के अग्र समाज के लोगों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Source link

