Sunday, November 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानचित्तौड़गढ़ में सड़क हादसों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि: RTO बोले-...

चित्तौड़गढ़ में सड़क हादसों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि: RTO बोले- सावधानी से ही रोके जा सकते हैं हादसें – Chittorgarh News




सड़क पर हुई एक गलती कई परिवारों की जिंदगी बदल देती है। किसी का बेटा, किसी का पिता तो किसी का भाई हमेशा के लिए दूर हो जाता है। ऐसे ही सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को रविवार को चित्तौड़गढ़ में याद किया गया। वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे और राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के मौके पर परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हादसों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में लोगों ने हादसों में जान गंवाने वालों के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। चार साल में 1156 लोगों की गई जान, हर साल औसतन 300 मौतें सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में सामने आए आंकड़े जिले में हादसों की गंभीर स्थिति को दिखाते हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 316 लोगों की मौत हुई थी। वहीं साल 2024 में 286, साल 2025 में 314 और साल 2026 में अब तक 240 लोगों की जान जा चुकी है। यानी पिछले चार साल में जिले में 1156 लोग सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं। इन हादसों के पीछे कई परिवारों ने अपने अपनों को खोया है। रिमेंबर, सपोर्ट और एक्ट… तीन संदेशों के साथ मनाया गया दिवस RTO नेमीचंद पारीक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2005 से नवंबर माह के तीसरे रविवार को वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे घोषित किया है। इसी दिन राजस्थान सरकार ने राज्य सड़क सुरक्षा दिवस भी घोषित किया है। इस दिन का उद्देश्य सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को याद करना, उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताना और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस दिवस की थीम रिमेंबर, सपोर्ट एंड एक्ट है। रिमेंबर का मतलब है कि हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को याद करना और उनसे सीख लेना। सपोर्ट का मतलब है कि हादसे से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देना। वहीं एक्ट का मतलब है कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता, नियमों की पालना और जरूरी कार्रवाई करना। हेलमेट, सीट बेल्ट और नियंत्रित गति से बच सकती हैं कई जानें RTO पारीक ने कहा कि सड़क हादसे अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण होते हैं। अगर गाड़ी चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, तय गति सीमा में गाड़ी चलाएं और शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं तो बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई सावधानी सिर्फ गाड़ी चालक की नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते समय जिम्मेदारी दिखाएं, क्योंकि एक व्यक्ति की गलती का नुकसान पूरे परिवार को उठाना पड़ता है। पुलिस ने बनाए 68 हजार से ज्यादा चालान, 63 लाख रुपए जुर्माना वसूला यातायात नियमों की पालना कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। साल 2025 में यातायात नियम तोड़ने वाले गाड़ी चालकों के 45 हजार 338 चालान बनाए गए थे। इनसे 78.11 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। वहीं साल 2026 में 1 नवंबर तक पुलिस ने 68 हजार 69 चालान बनाए और 63.15 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। RTO ने भी की कार्रवाई, 20 हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई RTO विभाग की ओर से भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साल 2025-26 में RTO उड़नदस्तों ने 27 हजार 806 चालान बनाए और 14.56 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला। वहीं साल 2026 में 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक 5165 चालान बनाए गए और 5.52 करोड़ रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई। दुर्घटना किसी को बताकर नहीं आती, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव DTO दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि आज गाड़ियों की संख्या और सड़क सुविधाएं दोनों बढ़ी हैं, लेकिन कई बार लोगों की लापरवाही हादसों का कारण बन जाती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से यह दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर साल करीब 11 से 12 हजार लोगों की सड़क हादसों में मौत हो जाती है। चित्तौड़गढ़ में भी हर साल करीब 300 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। दुर्घटना कभी बताकर नहीं आती, इसलिए गाड़ी चलाते समय नियमों का पालन करना ही सबसे जरूरी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments